गोंडा 23 दिसम्बर *कमरे में जलकर संदिग्धावस्था में युवक की दर्दनाक मौत*
कर्नलगंज, गोंडा । थाना कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत एक गाँव मे कमरे में जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर डायल 112 व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह मौके पर पहुँच गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा की है। जानकारी के मुताबिक कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा निवासी चिन्टू उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र स्व. पुत्तीलाल अपने कमरे में था। तभी कुछ लोगों ने देखा कि उसके कमरे में आग लगी है जब तक लोग दौड़कर उसे बचाते तब तक उसकी जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से शव क्षत- विक्षत पड़ा़ था। उक्त घटना से परिजनों कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातम फैला हुआ है। मामले की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुँच गयी तथा उपजिलाधिकारी हीरालाल व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गये। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय आग लगने की संभावना है फिर भी मामले की गहनता से जाँच की जा रही है।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम