औरैया 22 दिसम्बर *आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया*
*अछल्दा,औरैया।* राज्य मुख्यालय के समान मानदेय व भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर मिशन निदेशक को पत्र भेजा गया, मांग पत्र मुख्य विकास अधिकारी एवम जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
कार्य बहिष्कार कर मुख्य विकास अधिकारी एवम जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपे मांग पत्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मियों ने बताया कि शासनादेश के अनुसार स्पष्ट रूप से प्रावधान है कि राज्य, मंडल, जनपद, विकास खण्ड स्तर पर कार्यरत कंसलटेंट, योजना सहायक, लेखाकार, खण्ड प्रेरक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवम अन्य कर्मियों का मानदेय, यात्रा भत्ता एवम अन्य समस्त व्यय वेतन सरंचना के अनुसार होगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन करने वालो में डीपीसी अरुणेश सचान, दीपक पटेल, रक्षा चौहान, रामविकास, ईशू, अंकित, योगेश कटियार, रवि राजपूत, प्रबल प्रताप, जितेंद्र कुमार, आदेश कुमार, आशुतोष, हुकुम सिंह, राजेश, अंकुल, भूप सिंह, आशीष, मोहिनी पाल आदि शामिल रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 जून 26 एसपी की सख्ती: अपराध पर लगाम, थानेदारों को मिली शाबाशी*
रोहतास11जून26*ग्रैंड कॉर्ड खंड में सिग्नलिंग आधुनिकीकरण की बड़ी उपलब्धि,
लखनऊ11जून26*पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर*