कौशाम्बी22दिसम्बर*हजारों रेल यात्रियों के लिए भगवान बन गया रेलवे की-मैन*
*हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के अटसराय कनवार के बीच रेल पटरी टूटी ,की-मैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा*
*अझुवा कौशाम्बी* दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के कनवार अटसराय रेलवे स्टेशन के बीच संकरा बाबा देवस्थान के पास रेलवे ट्रैक टूट गया लेकिन रेलवे कंट्रोल अधिकारी और स्टेशन मास्टर को ट्रैक टूटने की जानकारी नहीं हो सकी रेलवे के अधिकारियों ने यात्री ट्रेन गुजरने के लिए सिग्नल दे दिया लेकिन इसी बीच रेलवे की -मैन की नजर टूटी रेल पटरी पर पड़ गई और उसने मामले की सूचना रेल अधिकारियों को देने के साथ-साथ मौके पर यात्री गाड़ी को रोकने का इंतजाम किया यात्री गाड़ी रुक जाने के बाद हादसा टल गया और टूटे रेलवे ट्रैक को बनाने के बाद यात्री ट्रेनों को रेल पटरी पर निकाला गया।
बुधवार की सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक पर आसपास के लोग गए थे तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर कीमैन भाग रहा है जिस पर लोगो ने उससे पूंछा तो कीमैन कुछ बोला नही उत्सुकता वश लोग नजदीक पहुंच गए कीमैन रेलवे ट्रैक डाउन लाइनपोल नम्बर 891/26व 892/2 के पास टूटी हुई रेल पटरी को देख रहा था कीमैन ने पटरी टूटने की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों स्टेशन मास्टर को दी और खम्भो पर प्रोटेक्शन बांध कर गुजरने वाली रेलगाड़ियों के चालकों को सचेत किया इस दौरान लकड़ी का टुकड़ा ट्रैक के नीचे लगाया रेलवे पटरी के टूटने की सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रैक को दुरुस्त करवाया। की -मैन गंगादीन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा एक्सप्रेस गाड़ियों के गुजरने पर भयानक हादसा हो सकता था।।
*सन्तलाल मौर्य पत्रकार अझुवा जनपद कौशाम्बी 8115650600*
More Stories
राँची 9 अक्टूबर 26*झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का निधन: 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, राज्य में शोक की लहर
लखनऊ9 अक्टूबर 26*शादी के रजिस्ट्रेशन में आधार को अब उम्र का प्रमाण नहीं माना जाएगा।*
महोबा 9 अक्टूबर 26*NHM संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी