पंजाब21दिसम्बर*सदर थाना के प्रभारी सुखपाल सिंह को बदला गया, उनके स्थान पर मैडम राजवीर कौर को नियुक्त किया गया
अबोहर, 21 दिसंबर (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर सदर थाना अबोहर के प्रभारी इंस्पैक्टर सुखपाल सिंह को बदल दिया गया है। उनके स्थान पर सदर थाना अबोहर महिला सबइंस्पैक्टर मैडम राजवीर कौर को नियुक्त किया गया है। गौर है कि इससे पहले भी राजवीर कौर को बतौर सबइंस्पैक्टर सिटी 1 में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने सरपंचों पंचों तथा ग्रामीणों को अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई आपके इलाके में नशा बेचता या संदिग्ध दिखाई देता है तो उसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:4, थाना प्रभारी राजवीर कौर व सुखपाल सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास 2 अप्रैल 26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*