https://youtu.be/CUOLY2IQ-eI
औरैया 20 दिसम्बर *साइबर क्राइम के तीन शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार*
*औरैया।* पुलिस की एसओजी/साइबर/सर्विलांस तथा थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आमजनों को झांसे में लेकर ऑनलाइन फ्राॅड करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मास्टर माइण्ड सहित 03 शातिर ठगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 08 अदद मोबाइल फोन, कई अदद फर्जी आई0डी0 पर ली गयी सिम, बलैनो कार व 9 हजार 770 रुपए नगद बरामद किया गया। विगत कुछ समय से जनपद में लगातार ऑन लाइन ठगी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसमें पीड़ित को ऑनलाइन फ्राड करने वालों के द्वारा फोन काल करके रिश्तेदार/मित्र बताकर उनके खाते फोनपे व यूपीआई के माध्यम से रूपयों की ठगी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में साइबर सेल औरैया द्वारा प्राप्त हो रही शिकायतों के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित थी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप साइबर अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही व जनता में साइबर अपराध के प्राप्ति जागरूकता के लिए चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों व कार्यशालाओं केे क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस/साइबर टीम व जनपदीय पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इस मामले का एसपी नहीं प्रेस वार्ता के दौरान कोतवाली में खुलासा किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा ने सोमवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि गठित टीमों द्वारा विभिन्न इलैक्ट्रोनिक व मेनुअल साक्ष्यों को संकलित करने हुए कुछ लोगों को चिन्हित किया गया था। जिसके क्रम मे दिनांक 19 दिसंबर 2021 को एसओजी/सर्विलांस/साइबर व थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आॅन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को चेकिंग के दौरान डीपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तारी की गयी। जिनकी जामा तलाशी से विभिन्न कम्पनियों के 08 अदद मोबाइल फोन, फर्जी आईडी पर प्राप्त किये गये कई सिम कार्ड व 9 हजार 770 रुपए नगद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ में मुख्य अभियुक्त त्रिवेन्द्र शर्मा उर्फ तरन द्वारा बताया गया कि हम तीनों लोग अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल व असम के रिश्तेदारों व दलालों के माध्यम से फर्जी आईडी पर सिम कार्ड 1000 रुपये में लेते हैं, एवं इन सिम कार्ड के द्वारा हम लोग रेण्डमली नम्बरों पर काॅल करते है, तथा उन्हे रिष्तेदार/दोस्त बताकर उनसे बाते करते है फिर उन्हे भरोसे में लेकर उनके यूपीआई/फोनपे के माध्यम से पैसे भेजने की बात करते है। फिर एमजाॅन, फिलिपकार्ट एवं अन्य ई-काॅमस शाॅपिंग प्लेटफार्म के माध्यम से पेमेन्ट रिक्वेस्ट उनके फोनपे पर भेजते है तथा काॅल पर ही उक्त पेमेन्ट रिक्वेस्ट पर पे-बटन दबाने के लिये बोलते है। पे-बटन दबाने पर यूपीआई पिन डालते ही उनके खाते से पैसा हम अपने आॅनलाइन बैंक खाते (फैडरल बैंक, ए0यू0 बैंक, कोटक बैंक, पे-टीएम बैंक, सिटी बैंक) में डलवा लेते है। उक्त एकाउंट भी फर्जी आई0डी0 पर आॅनलाइन ही हमने खोल रखे है। इन पैसों को हम लोग अपने साथियों के एकाउंट, पेट्रोल पम्प, आॅन लाइन शाॅपिंग आदि के माध्यम से निकलवाकर प्रयोग करते है। यही उनका ठगी करने का तरीका है।अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2021 को अमन कुमार विमल नि0 बदांयू के साथ मो0 से काॅल करके 94 हजार रुपए की ठगी की गयी थी। दूसरे अभियुक्तगण द्वारा 18 नवंबर 2021 को मनोज कुमार नि0 बागपत के साथ मो0 से काॅल करके 21 हजार 500 रुपए की ठगी की गयी थी। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 23 नवंबर 2021 को रोहित नायक नि0 अलीगढ के साथ मो0 से काॅल करके 3 हजार 500 रुपए की ठगी की गयी थी।अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को पूनम तिवारी नि0 मैनपुरी के साथ मो0 से काॅल करके 50 हजार रुपए की ठगी की गयी थी।अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को सुशील कुमार नि0 नजफगढ दिल्ली के फोन से काॅल करके 5 हजार रुपए की ठगी की गयी थी।अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2021 को शिवराज शाक्य नि0 बसरेहर जनपद इटावा के साथ मो0 से काॅल करके 17 हजार 500 रुपए की ठगी की गयी थी।अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2021 को मुकेश नि0 शमषाबाद आगरा के साथ मो0 से काॅल करके 2 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गयी थी।गिरफ्तार करने वाली प्रथम टीम में सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 दीपक कुमार, का0 सर्वेश कुमार, का0 सुबोध यादव (सर्विलांस सेल), का0 तेजवीर सिंह, का0 विजय (साइबर सेल), हे0का0 प्रवीण कुमार, हे0का0 संजय कुमार, का0 ललित पटेल, का0 विवेक कुमार, का0 आकाष सिहं।
द्वितीय टीम- उ0नि0 प्रशान्त कुमार, उ0नि0 सुधीर भारद्वाज मय टीम शामिल रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप