गोण्डा20दिसम्बर*अचानक लगी आग से तीन घर मय गृहस्थी जलकर राख*
कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नकार में शनिवार को अचानक आग लगने से तीन घर गृहस्थी की वस्तुओं सहित जलकर राख हो गये। वहीं ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया नहीं तो पूरा गांव जलकर राख हो सकता था और बड़ी घटना घटित हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नकार के मजरा चतुरुपुर की है। जहां शनिवार को ग्रामवासी मोहम्मद शकील के छप्पर के घर मे अचानक आग लग गयी, वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक घर को अपने आगोश में लेने लगी। जिससे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया और काफी देर तक अथक प्रयास के पश्चात आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन तब तक गांव के मोहम्मद शकील, निजामुद्दीन एवं वसीम का छप्पर का आशियाना गृहस्थी के वस्तुओं सहित जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ल द्वारा पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचित करने पर डायल 112 पुलिस तथा लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। उक्त क्रम में हल्का लेखपाल तेजबहादुर ने बताया कि जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है और शीघ्र ही पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories
मथुरा 30 जून 26 कल विष्णु धाम कॉलोनी जिसमें संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत घोषित
मथुरा 30 जून 26: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मथुरा 30 जून 26*थाना माँट पुलिस द्वारा खोये हुए बैग में रखे 50,000 हजार रुपये नगदी व सामान सहित बैग स्वामी को तलाश कर सुपुर्द किये गये ।