1 क्विंटल पोस्त सहित पकड़े गए ट्राला चालक को जेल भेजा
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा 1 क्विंटल पोस्त सहित पकड़े गए ट्राला चालक को रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ दौरान गश्त गंगानगर रोड कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि सामने से एक ट्राला राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। ट्राले को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 1 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम सिंह पुत्र शैतान सिंह वासी राजपूत क्वाड़ गांव लूना तहसील भाप जिला जोधपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 169, 15.12.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत खुईयांसरवर थाना में मामला दर्ज किया गया था।
फोटो: 7, बरामद पोस्त, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*