प्रयागराज20दिसम्बर*समाजवादी नेता के घर आधी रात को पुलिस पहुंचने पर संगठन में आक्रोश
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कोरांव एवं मेजा विधानसभा मे समाजवादी पार्टी के प्रबल प्रत्याशी के रूप जनता में पैठ बनाने वाले नेता दिनेश पटेल के घर बिना किसी कारण बीती रात लगभग 1:30 बजे दो गाड़ी फोर्स के साथ क्षेत्रीय दरोगा के पहुंचने से सपा नेता के घर तथा अगल बगल अफरा तफरी मच गई पूछताछ का हवाला देते हुए फोर्स ने जबरन सपा नेता को गाड़ी पर बैठा कर लगभग 200 मीटर की दूरी पर ले आकर बिना किसी जमानत के यह कहते हुए कि बहुत नेता गिरी मत करो नहीं तो जेल जावोगे छोड़ देना मानहानि की श्रेणी में आता है अगर दिनेश पटेल की बातों पर गौर किया जाए तो मेजा बिधान सभा के स्थानी सत्ता धारी जनप्रतिनिधि पर आशंका जताई जा रही है उन्होंने कहा कि मेजा में प्रबल दावेदारी को देखते हुए सरकार के जन प्रतिनिधि को हार का डर सताने से बौखलाए हुए हैं बिना किसी नोटिस के आधिरात को पुलिस फोर्स घर भेजना सरकार की हताशा दिखाई देती है उन्होंने इसकी शिकायत जिला सचिव समाजवादी पार्टी राजेश पांडेय से की तो जिला सचिव ने नेता की बात को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तुरंत इंस्पेक्टर कोरांव रमेश चौबे से बात किया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात करते हुए जानकारी जांच करने की बात कही उसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री उज्जवल रमण सिंह बिधायक करछना से बात किया तो उन्होंने ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जमूना पार से बात करने की बात कही और किसी समस्या के लिए तैयार रहने का भरोसा दिया तपस्चात जिला अध्यक्ष योगेश यादव से बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक तौर पर कोरांव पुलिस माफी मांगे या फिर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए उपजिलाधिकारी कोरांव अभीनव कनौजीया से इस संम्बन्ध में बात हूई तो क्षेत्रा अधिकारी मेंजा से बात करने की बात कही विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर पुलिस सार्वजनिक तौर माफी नहीं मांगती समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी कोरांव विधानसभा प्रभारी जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ओमसहाय रामदेव निडर नगर अध्यक्ष मेहताब खान अल्पसंख्यक अध्यक्ष शफात अली सहित तमाम पदाधिकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि हम पुलिस प्रशासन से डरने वाले नहीं हैं हम संघर्षों के दम पर 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे हम लोहिया को मानने वाले लोग हैं मारेंगे नहीं पर मानेंगे भी नहीं अब देखने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ सक्षम प्रशासनिक अधिकारी पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं वही दूसरी तरफ समाजवादी संगठन में आक्रोश व्याप्त है खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….