[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने पांचो जनपद के जिला अधिकारियों को दिए निर्देश। किसी भी व्यक्ति की ठंड से नहीं होनी चाहिए मौत। सभी डीएम अपने-अपने जिलों में ठंड से निपटने के लिए करें पुख्ता इंतजाम। निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ-साथ अस्थाई रैन बसेरों का भी करे निर्माण। मूलभूत सुविधाएं बेड बिस्तर कंबल शौचालय भोजन आदि का करें व्यवस्था। कमिश्नर ने समाजसेवियों से भी की अपील।जरूरतमंदों की करें मदद।
[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे पूर्व मंत्री व बीएसपी नेता राजकिशोर सिंह का बयान।चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के रामलला के दर्शन पर बोले राज किशोर सिंह। कहा सबसे पहले अयोध्या में सतीश मिश्रा ने किया था कार्यक्रम।अन्य पार्टियों को लगा कि बहुजन समाज पार्टी के सेनापति सतीश चंद्र मिश्रा आयोध्या पहुंच गए हैं बाकी क्यों पीछे रह गए। उसी देखा दखी में और लोग भी पहुंचे अयोध्या। जो राम विरोधी थे जो अयोध्या विरोधी थे वह भी अयोध्या पहुंच रहे।बहानेबाजी से या किसी के पीछे चल कर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। बहुजन समाज पार्टी करेगी सत्ता हासिल।उसके पास वोट है उसके पास जनमत है। उसने काम किया है।बीएसपी के हर कार्यकाल में कानून व्यवस्था चूरूस्त दुरुस्त रही है।बीएसपी जैसा कार्यकाल किसी ने नहीं देखा होगा-राज किशोर सिंह। सड़क हादसे में एक समर्थक के घायल होने पर अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचे थे राज किशोर सिंह
[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: कानपुर ब्रेकिंग
स्कार्पियो सवार दबंगो ने युवकों को बीच चौराहे पीटा।
बीच चौराहे दबंगो ने बेसबॉल स्टिक और डंडे से की पिटाई।
दबंगो ने बेसबॉल स्टिक टूटने तक की युवकों की पिटाई।
डीसीपी साउथ कार्यालय से महज कुछ दूरी पर दबंगो ने मचाया तांडव।
कांग्रेस महिला नेत्री करिश्मा ठाकुर के गुर्गों ने मचाया बीच चौराहे आतंक।
बीच चौराहे दबंगों के तांडव का वीडियो हुआ वायरल।
डीसीपी साउथ ज़ोन के दीप तिराहे का मामला।
[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेस नोट *आवश्यक सूचना* अयोध्या। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन आफ जर्नलिस्ट्स (IFJ ) की अनुषांगिक इकाई नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स NUJ( I ) की राज्यस्तरीय शाखा है जिसके प्रदेश अध्यक्ष श्री रतन दीक्षित जी हैं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी जी हैं। उक्त संगठन के अयोध्या इकाई के अधिकृत अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी व महामंत्री डीके तिवारी हैं। संगठन का एक विशाल सम्मेलन जनवरी माह में आयोजित किया गया है । इसके अलावा संगठन कोई भी कार्यक्रम आने वाले दिनों में आयोजित नहीं कर रहा है। *यदि कोई यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन एवं नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के बैनर,नाम पता का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है तो वह गैर कानूनी है जिसके विरुद्ध संगठन विधिक कार्यवाही भी करेगा।* राजेन्द्र दुबे जिला महामंत्री अयोध्या इकाई
[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *आयकर विभाग की छापेमारी, सपा नेता राजीव राय के घर छापा*
यूपी के मऊ में आयकर विभाग की छापेमारी. जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के नेता राजीव राय के घर पर आयकर विभाग की 2 घंटे से छापेमारी चल रही है. सपा के राष्ट्रीय सचिव हैं राजीव राय. समाजवादी पार्टी के नेता के घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात. इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा. हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।
*सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी सचिव जैनेन्द्र यादव के लखनऊ में गोमतीनगर के विशाल खण्ड स्थित आवास पर भी आयकर विभाग का छापा।*
[18/12, 11:19 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रतापगढ़*
राजा भैया की बढ़ सकती है मुश्किलें।
सीओ हत्याकाण्ड की फिर शुरू हुई जांच ।
सीबीआई की टीम कुंडा पहुँची।
सीओ जियाउलहक हत्याकांड की फिर से शुरू किया जांच पड़ताल।
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ द्वारा खारिज किये जाने के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम बलीपुर गांव पहुँच कर विभिन्न पहलुओं पर फिर से जांच पड़ताल शुरू किया।
[18/12, 12:08 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*हड़ताल के चलते बैंकों में लटका रहा ताला*
भेलसर(अयोध्या)यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के देश व्यापी हड़ताल के आह्वान पर रूदौली क्षेत्र भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया,बैंक आफ इंडिया,बैंक आफ बड़ौदा,सेंट्रल बैंक,पंजाब नेशनल बैंक सहित सभी बैंक के कर्मचारी गुरुवार व शुक्रवार को पूरी तरह हड़ताल पर रहे।कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से क्षेत्र के सभी बैंकों में ताले लटकते रहे।इस दौरान करोड़ो रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा व बैंक के सैकड़ों ग्राहक जमा निकासी के लिए बैंकों के बाहर टहलते देखे गए।
यूनियन के पदाधिकारी व बैंक आफ इंडिया भेलसर के वरिष्ठ कैशियर काली प्रसाद ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले बैंकिंग उद्योग की नौ यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार व शुक्रवार को सरकार के बैंको के निजीकरण बिल एवम् बैंकिंग संशोधन विधेयक 2011 के विरोध में सभी बैंक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की है।
[18/12, 12:08 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*ठेकेदार ने कुलाबा को गिट्टी से पाटा*
*किसानो की सिचाई हुई अवरुद्ध*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सरायपीर निवासी बुधी राम पुत्र राम लखन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि प्रार्थी के ग्राम सरायपीर के खेत सहित लगभग दर्जनो खेतो मे शारदा सहायक नहर ने निकली जलालपुर माइनर के कुलाबे के पानी से सिचाई होती है।मौजूदा समय मे नहर की पटरी पर डामरीकृत सड़क का निर्माण हो रहा है।सड़क के निर्माण के ठेकेदार द्वारा कुलाबा को गिट्टी से पाट कर बंद कर दिया है जिससे आने वाले समय मे खेतो की सिचाई नही हो पा रही है।बुधी राम सहित सभी किसानो ने मांग की है कि पुराने कुलाबे मे साइफन या पाइप रख जल निकासी की व्यवस्था करा दे जिससे सभी किसानो को नहर का पानी सिचाई के लिए उपलब्ध हो सके।
[18/12, 12:08 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*दबंगों ने वेवा की नाली के पानी को किया जबरन बन्द*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरियापार कस्बा रुदौली जनपद अयोध्या की निवासी कृष्णावती पत्नी स्व मेवा लाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि मेरे घर का पानी सैकड़ो वर्षो से घर के पीछे आबादी की भूमि गाटा संख्या 476 मे जाता था।कुछ साल पहले हनोमान पुत्र राम हरख ने गाटा संख्या 475 का बैनामा लिया है अब वह आबादी की भूमि पर भी जबरन कब्जा कर हमारी नाली का पानी बन्द कर रहे है मना करने पर हनोमान,फूल चन्द,माने,रोशन,कपिल देव,रसील देव पुत्रगण राम हरख गाली गलौज के साथ साथ जान से मारने की धमकी दे रहे है।प्रार्थिनी एक वेवा महिला है जब 112 की पुलिस को फोन करती है तो पुलिस के आने पर भाग जाते है मेरा नाली का पानी जहाँ गिरता है वही वह जबरन निर्माण कर रहे है।कृष्णावती ने आबादी की भूमि गाटा संख्या 476 मे हो रहे जबरन निर्माण को रुकवाते हुये प्रार्थिनी के नाली का पानी निकलवाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
[18/12, 12:08 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट*
*पुलिस ने स्मैकची युवक को किया गिरफ्तार*
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली अंतर्गत शहर के मोहल्ला पुरेमिया से पुलिस ने स्मैकची युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।
जानकारी के अनुसार शहर के पुरेमिया में स्मैक बिकने की खबर मुखविर से मिली।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राकेश सोनी निवासी पुरेमिया को हिरासत में लिया।तलाशी में कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ नही मिला।कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि राकेश सोनी ने नशीला पदार्थ बेचने की बात स्वीकार किया है।मुकदमा कायम कर चालान किया गया है।

More Stories
उन्नाव 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ऐलनाबाद 6 अप्रैल 26*हरियाणा के सिरसा जिला के ऐलनाबाद के पागलखाने में बंद है यू पी की युवती
मथुरा 6 अप्रैल 26 *“MISSION SHAKTI”*फेज 0.5 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक *