*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या18दिसम्बर*विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना निश्चित…. मोहम्मद अली*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के दावेदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली ने अपने दर्जनों साथियों के साथ रूदौली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का क्षेत्र भर्मण किया।इस दौरान सपा नेता मोहम्मद अली ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार आई है तब से त्राहि त्राहि मची हुई है।बीजेपी सरकार द्दारा की गई नोटबंदी से सबसे अधिक कठिनाई गरीब आम जनता को ही झेलनी पड़ी।सपा नेता ने कहा कि सपा सरकार में अखलेश यादव के कार्यकाल में जितना विकास कार्य हुआ है।उसके बाद बीजेपी की सरकार के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है।कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश सड़कों का जाल बिछाया गया गांव गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया और पूरे प्रदेश में कानून का राज था लेकिन पांच वर्ष के भाजपा की सरकार में दलितों पिछड़ों को हक एवं अधिकार नहीं दिया गया है और पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मे दलितों एवं पिछड़ों को सम्मान नहीं मिला है सपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता से रोजगार छीना गया जो शिक्षामित्रों की दशा स्वयं सच्चाई बयां कर रही है।किसानों की आय 2 गुना तो नहीं हुई बल्कि 24 घंटे छुट्टा जानवर हांकने का काम किसानों को जरूर भाजपा की सरकार द्दारा दे दिया गया है जिससे जनता काफी त्रस्त है।श्री अली ने कहा कि 2022 के होने जा रहे चुनाव में जनता अखलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें