*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या18दिसम्बर*आम की डाल काटने की शिकायत करने पर युवक ने महिला से अभद्रता की*
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक युवक द्वारा रात में एक महिला की बाग में लगभग आठ आम के हरे पेड़ की डाल काट कर गिरा देने का मामला प्रकाश में आया है।महिला का आरोप है कि जब वह युवक के घर शिकायत करने गई तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की।इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
सैदपुर निवासी हफीजुल निशा पत्नी स्व. जब्बार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात गांव निवासी एक युवक उसकी बाग में आठ आम के पेड़ों की मोटी-मोटी डाल काट कर गिरा दी।इस मामले की जानकारी सुबह जब उसको हुई तो वह युवक के घर पूछताछ व शिकायत करने गई तो युवक ने पहले तो उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी फिर उसके साथ अभद्रता की।सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*