अनूपपुर28सितम्बर25*सेवा पखवाड़ा के अवसर पर तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेला का शुभारंभ*
*लोक -कला एवं संस्कृति के साथ साथ उद्यमशीलता झलक है आजीविका मेला*
*वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देने आजीविका फ्रेश मेला आयोजित*
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 28 सितंबर 2025/सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जनजातीय लोक कला और संस्कृति के साथ ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को समाहित किये हुये आजीविका फ्रेश मेला आमजन के लिये 27 से 29 सितंबर 2025 तक स्थानीय सामतपुर तालाब परिसर मे प्रारंभ हो गया है। जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री के वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा के अनुरूप स्व सहायता समूहों के सदस्यों के द्वारा तैयार किये गये विभिन्न उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध हैं।
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि मेला में स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाये गये विभिन्न उत्पाद कोदो -कुटकी,कोदो कुकीज,कोदो नमकीन, शहद,अगरबत्ती,गोंडी पेंटिंग,काष्ठ शिल्प, मूर्तिकला,विभिन्न प्रकार के अचार,पापड़,बड़ी,साबुन, हैंडवाश,डिशवाश,सुगंधित चावल, आंवला कैंडी आदि प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु तीन दिवसों के लिये प्रातः 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक के लिये उपलब्ध रहेंगे।
इस तरह के आयोजन से न सिर्फ स्व सहायता समूह के उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा बल्कि स्थानीय उत्पादों के उपयोगों के प्रति आमजन में जागरूकता भी आयेगी तथा वोकल फ़ॉर लोकल की अवधारणा को मूर्त रूप मिलेगा। पूर्व में आयोजित आजीविका मेला को स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहा गया था एवं जमकर खरीददारी भी की गई थी। आज भी रिमझिम फुहारों के बीच शहर शहरवासियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं खरीददारी की। अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विनोद परस्ते, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया एवं हिंदुस्तान एक्सप्रेस (भोपाल )अनूपपुर जिला ब्यूरो राजेश शिवहरे अन्य प्रमुख अधिकारियो ने भी मेला अवलोकन कर खरीददारी की एवं स्व सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*