रायपुर27सितम्बर25*गोदावरी प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन हिस्सा गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल*
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई मजदूरों की दबकर मरने की खबर हैं। हालंकि इसकी पुष्टि होना बांकी है। वहीं 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिलतरा चौकी इलाके का है। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लांट का कुछ हिस्सा गिर गया। जिसमें कई मजदूर दब गए। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में कई लोगों की मरने की खबर सामने आई है। लेकिन अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। वहीं इस हादसे में 6 से 7 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है▪️

More Stories
कानपुर नगर18जुलाई26*चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद
भागलपुर18जुलाई26* 263 ग्राम बाउन शुगर तथा 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित बाउन शुगर की सामग्री के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
उज्जैन18जुलाई26*सावन-भादो में बिना बुकिंग होंगे संध्या व शयन आरती के दर्शन*