कौशाम्बी25सितम्बर25*अपर जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश*
*स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव-एडीएम.*
*कौशांबी।* अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह ने स्वच्छता ही सेवा-2025 “एक दिन एक घंटा, एक साथ” के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया।अपर जिलाधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण सम्भव है इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई कर श्रमदान किया।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*