पंजाब24सितम्बर25*समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने मलोट चौक पर पर करवाई सफाई, पशुओं से लोग परेशान
अबोहर, 24 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मलोट चौक पर बाथरूम के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इस संबंध जब सोशल मीडिया व अखबारों में समाचार प्रकाशित हुए तो नगर निगम की आंख खुली और तुंरत सफाई करवा दी लेकिन वहां मौजूद पशुओं को अभी तक हटाया नहीं गया है जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह आवारा पशु कभी भी आपस में लड़ जाते हैं जिससे दुकानदारों व वाहन चालकों को नुक्सान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग नगर निगम का सफाई के लिए धन्यवाद करते हुए इन पशुओं को भी जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।
फोटो:3, निगम कर्मचारियों द्वारा की गई सफाई व खड़े आवारा पशु

More Stories
सहारनपुर 27 नवम्बर 26*सहारनपुर में अवैध ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन फैक्ट्री का STF ने किया भंडाफोड़
नई दिल्ली 27 नवम्बर 26*’योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ*
लखीमपुर खीरी 27 नवम्बर 26*दावे डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार के, लेकिन हालात यह हैं कि आम आदमी को बुनियादी सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हैं,