पूर्णिया बिहार 19 सितंबर 25*10 दिनों से ठप आपूर्ति, आक्रोशित उपभोक्ताओं का गुस्सा शबाब पर
बी कोठी बाजार बंद, प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । एक ओर बिहार सरकार 22 घंटे बिजली आपूर्ति और 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बी कोठी प्रखंड के लाखों उपभोक्ता बिजली विभाग की लापरवाही से त्रस्त हैं। पिछले 10 दिनों से आपूर्ति लगभग ठप है। हल्की बारिश होते ही घंटों बिजली गुल हो जाती है। थक-हार कर शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने बी कोठी बाजार बंद कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटिया क्वालिटी के इंसुलेटर बने परेशानी की जड़
आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना है कि 33 हजार वोल्ट की सप्लाई लाइन में लगाए गए इंसुलेटर की क्वालिटी बेहद घटिया है। इसी कारण बार-बार खराबी आ रही है और पूरे प्रखंड की आपूर्ति ठप हो जाती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की लापरवाही और ठेकेदारी में अनियमितता का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
अधिकारियों के पास नहीं है संतोषजनक जवाब
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से विभागीय अधिकारी न तो आपूर्ति बहाल कर पा रहे हैं और न हीं उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब दे पा रहे हैं। विभाग मूकदर्शक बन बैठा है, जबकि उपभोक्ता अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।
आंदोलन और व्यापक करने की चेतावनी
धरना स्थल पर मौजूद उपभोक्ताओं ने साफ कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं होगी और स्थायी समाधान नहीं निकलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।
विभाग की सफाई
वहीं, इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश और वज्रपात के कारण बार-बार इंसुलेटर खराब हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। अधिकारियों ने दावा किया कि समस्या को जल्द दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*