March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात16सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कानपुर देहात की महत्वपूर्ण खबरें।

कानपुर देहात16सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कानपुर देहात की महत्वपूर्ण खबरें।

कानपुर देहात16सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कानपुर देहात की महत्वपूर्ण खबरें।

कानपुर देहात से पुनीत शर्मा की खास खबरें यूपीआजतक

 

[16/09, 4:55 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 16 सितंबर 2025*

*किसान दिवस 17 सितंबर को विकास भवन सभागार माती में होगा आयोजन*

उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तर पर प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार माती में पूर्वाहन 11ः00 बजे से किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि समावेशी विभागों यथा उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सहकारिता विभाग, मण्डी समिति, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक मैनेजर, नेडा एवं फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजित कर कृषकों की समस्याओं को निस्तारित करने के साथ-साथ उपस्थित कृषकों को विभागीय योजनाओं/ कार्यक्रमों एवं नवीनतम/उन्नत कृषि तकनीकी के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने का कार्य भी किया जाता है।
उक्त के अनुक्रम में अवगत कराना है कि सितम्बर 2025 दिनांक 17.09.2025 (दिन बुधवार) को विकास भवन सभागार में पूर्वाहन 11ः00 बजे से किया जायेगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध है कि आयोजित किसान दिवस में ससमय प्रतिभाग करें।
[16/09, 4:56 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 16 सितंबर 2025*

*सांसद व विधायक खेल प्रतियोगिता के नाम से आठ खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक।*

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण विभाग और खेल विभाग द्वारा 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक सांसद व विधायक खेल प्रतियोगिता के नाम से आठ खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें एथलेटिक्स, कबड्‌डी, कुश्ती, वॉलीवाल, फुटवाल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिन्टन शामिल हैं। जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्धीकी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये खिलाडियों को युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। विभाग के लिंक पर जाकर खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि युवा कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित की जाने वाली ग्राम पंचायत व विकास खण्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के स्थान पर अब विधान सभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा और खेल विभाग द्वारा संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा के नाम से प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों के सभी खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बताया कि अधिक जानकारी के लिये खिलाडी माती स्थित जिला खेल कार्यालय एवं विकास भवन माती में स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।
[16/09, 8:35 pm] Punit Rania Knp Dehat: *कानपुर देहात 16 सितंबर 2025*

*कार्यालय नगर पंचायत अकबरपुर में 17 सितंबर को पीएमएवाई-यू दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन, योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित*

परियोजना अधिकारी जिला नगरी विकास अभिकरण ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकण, डूडा कानपुर देहात द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में कार्यालय नगर पंचायत अकबरपुर में दिनांक 17.09.2025 को पीएमएवाई-यू दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन करने तथा भारत सरकार की अन्य योजनाओं यथा-पीएमसूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना से भी लाभान्वित कराने के उद्देश्य से ‘अंगीकार 2025’ अभियान शुरू किया जा रहा है। पीएमएवाई-यू 2.0 की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अंगीकार 2025 के अन्तर्गत दिनांक 17/09/2025 को देश भर में ‘पीएमएवाई-यू आवास दिवस’ मनाया जायेंगा। जिसमें उक्त योजनान्तर्गत इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते तथा उक्त योजना से सम्बन्धित जानकारी हेतु कार्यालय नगर पंचायत अकबरपुर कानपुर देहात में सम्पर्क कर सकते है।