हरिद्वार 14सितम्बर 25दबिश के दौरान बदमाश ने दरोगा को मारी गोली, घायल
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की खास खबर
हरिद्वार (एसएनबी)। हरिद्वार बस अड्डे के बाहर हरियाणा पुलिस के दरोगा को जींद से फरार आरोपी ने बचाव के दौरान गोली मार दी। जिसमे पुलिस का जवान बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसको एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। गोली मारने के आरोपी की पकड़ने के लिए पुलिस ने नाका बंदी कर शहर से बाहर जाने वाले वाहनों की जाँच शुरु
कर दी है। पूछताछ में घायल हरियाणा पुलिस के दरोगा सुरेंद्र प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपी जींद क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। जिसने वहां के एक वरिष्ठ अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी, इसकी लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर आज उसको दबिश देकर पकड़ने क वह हरिद्वार आए थे। उन्होंने उसे बस स्टैंड के सामने पकड़ लिया। जिसमें उसके साथ काफी हाथापाई भी हुई। इस दौरान कुख्यात ने दरोगा को गोली मारकर फरार हो गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*
आगरा26अप्रैल26* सरकारी शिक्षक दंपति की आत्महत्या, दहेज के आरोप और सामाजिक कलंक ने ली दो जान*
लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………