कानपुर देहात12सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कानपुर देहात की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की कार्यवाही से सात किशोरों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त*
*बृहस्पतिवार को एक संयुक्त टीम के द्वारा जनपद में चलाया गया एक विशेष अभियान दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में दी गई जानकारी वितरित किए गए पंपलेट तथा चिपकाए गए पोस्टर*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,,बालश्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 बालकों (18 वर्ष से कम उम्र) को बाल श्रम से मुक्त कराया गया है
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक /नोडल अधिकारी AHT के मार्गदर्शन में प्रचलित बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में थाना एएचटी पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.09.2025 को कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र भोगनीपुर के विभिन्न प्रतिष्ठान / दुकानों पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं उनकी टीम तथा थाना एएचटी की संयुक्त टीम द्वारा होटल ढाबे, प्रमुख बाजार, चौराहे, तिराहे इत्यादि चेक किए गए, साथ ही बैनर/पोस्टर लगाकर बाल श्रम रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजकों को बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया एवं बालश्रम रोकथाम से संबंधित पंपलेटों को मार्केट, चौराहों, होटल, ढाबा, भीड़भाड़ जगहों पर चस्पा किए गए साथ ही थाना क्षेत्र शिवली के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग कर बालश्रम में लिप्त कुल 07 बालकों को मुक्त कराया गया तथा प्रतिष्ठान के मालिकों के विरुद्ध श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई ।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *यू.पी में करीब 2 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में:जब भर्ती हुए तब टेट नहीं था, अब पास करना हुआ अनिवार्य*
*अवसादग्रस्त हो रहे शिक्षक, नौकरी जाने का डर*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए टीईटी पास करने की अनिवार्यता का आदेश दिया है। शिक्षकों को दो साल के भीतर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करनी होगी अन्यथा उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ सकता है। वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षक अपनी योग्यता पर संशय किए जाने से निराश हैं। ऐसे शिक्षक जो आरटीई लागू होने से पहले से नौकरी कर रहे हैं और सेवानिवृत्त होने में 6 साल समय बचा है उन्हें टेट पास करना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में पुराने शिक्षकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसले से पूरे शिक्षक समुदाय में हड़कंप के साथ ऊहापोह की स्थिति है। शिक्षक इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने इस मुद्दे पर तमाम समस्याएं साझा कर सरकार से समाधान की अपेक्षा की। सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है उसका क्या असर पड़ेगा और निदान क्या है इसे लेकर प्राइमरी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक हिमांशु राणा से हमारे संवाददाता राजेश कटियार ने बात की। हिमांशु राणा ने बताया कि मैं शिक्षकों से जुड़े मामलों को लेकर हमेशा से हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में आवाज उठाता रहा हूं और विभिन्न मामलों को शिक्षक हित में सॉल्व भी करवा चुका हूं। वह इस फैसले को लेकर कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में जो मैटर गया था उसमें यह था कि महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कुछ अल्पसंख्यक संस्थान थे। जहां उन्हें टेट पास करने के लिए बाध्य किया जा रहा था। वहां ये मांग थी ही नहीं कि पूरे देश के शिक्षकों को टेट पास करना है या नहीं लेकिन कोर्ट ने पूरे देश में टेट को अनिवार्य कर दिया। हिमांशु बताते हैं कि 2 अगस्त 2010 को एनसीटीई की गाइडलाइन आई। इसके मुताबिक जो लोग शिक्षक हैं या फिर कोई भर्ती प्रक्रिया चल रही है तो उसमें टेट परीक्षा नहीं होगी। वह 2001 के नियमों के मुताबिक ही होगी लेकिन 3 अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने नियम बदल दिया। सभी राज्यों को एक नोटिस भेजा लेकिन राज्य की सरकारों ने इस नोटिस का ध्यान नहीं दिया। इस नोटिस में सभी को 2019 तक टीईटी पास करना था। राज्य सरकारों ने ध्यान नहीं दिया इसलिए टीचर्स का भी इस पर फोकस नहीं रहा।
प्रमोशन में टीईटी अनिवार्य-
हिमांशु कहते हैं कि हमने लखनऊ हाईकोर्ट में एक याचिका डाली है। इसमें बिना टेट पास शिक्षकों को प्रमोशन नहीं देने की मांग की है लेकिन राज्य सरकार लगातार प्रमोशन कर रही है जबकि उन्हें केंद्र का आदेश पहले से पता था लेकिन उस पर कोई बात नहीं की। बाद में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस पूरे मामले पर स्टे लगा दिया।
इससे बचाव के लिए क्या करना होगा-
हमारे संवाददाता ने हिमांशु से पूछा कि इस पूरे मामले में अब क्या विकल्प है? वह कहते हैं अब तो ऑर्डर हो गया इसलिए समाधान पर ही बात करनी होगी। कोई टीचर अगर कोर्ट जाएगा तो वह उतना प्रभावी नहीं होगा जितना केंद्र और राज्य की सरकारें कोर्ट में टीचर के पक्ष से उनकी बात रखें। केंद्र सरकार सेक्शन 23/2 में सुधार करे। जो टीचर 2011 से पहले नियुक्त हैं उन्हें टीईटी में छूट दिया जाए। उनकी नौकरी न ली जाए हालांकि अगर उन्हें प्रमोशन चाहिए तो इसके लिए टेट अनिवार्य किया जाए।
हिमांशु के मुताबिक यूपी में इस फैसले से करीब 2 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। पूरे देश में यह संख्या 10 लाख के आसपास है। इन सबने अपनी पढ़ाई छोड़कर बच्चों को उनके सिलेबस के आधार पर पढ़ाया है। नए सिलेबस के आधार पर वह परीक्षा पास कर पाएं यह उनके लिए आसान नहीं होगा। अगर टेट अनिवार्यता पर संशोधन नहीं किया गया तो कई लाख शिक्षकों को नौकरी गंवानी पड़ेगी।
इस प्रकरण पर शिक्षक संगठनों का क्या रुख है-
नौकरी में बने रहने के लिए टीईटी की अनिवार्यता के मामले में सभी शिक्षक संगठन एक जुट नहीं हुए हैं हालांकि शिक्षक संगठन अपने-अपने विवेकानुसार संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षक संगठनों ने लंबी लड़ाई के लिए कमर कस ली है। शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए शिक्षक संघ सरकार पर नियम कानून में संशोधन करने का दबाव बना रहे हैं। हमने भी कानूनी विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं और वकीलों से विचार विमर्श चल रहा है।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ बेसिक शिक्षकों का विरोध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के विरोध में गुरुवार को जनपद के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांग की है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन कर पुराने शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए अन्यथा लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं की नौकरी चली जायेगी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवाकालीन शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर में शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी के निर्देश पर पूरे राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसी क्रम में कानपुर देहात में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत के नेतृत्व में हजारों शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे और विशाल धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर टेट का अन्याय नहीं सहेंगे और शिक्षक सम्मान की रक्षा करो जैसे गगनभेदी नारों से देर तक गूंजता रहा। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत ने कहा कि शिक्षकों ने वर्षों की सेवा और अनुभव से बेसिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। अब उन्हें टेट के नाम पर अपमानित करना न केवल अन्याय है बल्कि शिक्षक समाज के अस्तित्व पर हमला है। हम सेवा समाप्ति या किसी भी प्रकार के अन्यायपूर्ण आदेश को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद संघ पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं जिसमे कहा गया कि 23 अगस्त 2010 एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टेट से छूट दी जाए। सेवाकालीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु संसद में तत्काल विधायी संशोधन लाया जाए। देश भर के लगभग 40 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए। संगठन के मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो यह संघर्ष केवल कानपुर देहात तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि प्रदेशव्यापी और राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप ले लेगा। यह आंदोलन न केवल शिक्षकों की नौकरी की सुरक्षा का सवाल है बल्कि उनके आत्मसम्मान की लड़ाई भी बन गया है। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत, महामंत्री रामकुमार कटियार, कोषाध्यक्ष राहत अली और संरक्षक संजय सचान ने किया। इस अवसर पर प्रमोद पांडे (मंडलीय महामंत्री), संजय वर्मा (मंडलीय उपाध्यक्ष), धीरेंद सिंह चौहान (मंडलीय उपाध्यक्ष), हंसराज सोनकर (मंडलीय संयुक्त मंत्री) बसंत कटियार (मंडलीय संयुक्त मंत्री), सतेंद्र तिवारी (मंडलीय संयुक्त मंत्री) वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामता सिंह, उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, अनिल प्रजापति, जितेंद्र कुमार पाल, निरुपम तिवारी, पुष्पेन्द्र कुमार (उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी), अरविंद सिंह बौद्ध, सलिल द्विवेदी, देवेंद्र कर्णधार, रूपा मिश्रा (उपाध्यक्ष), संयुक्त मंत्री अतुल कुमार पाल, पवन सिंह प्रजापति, रंजीत कुमार, दिनेश सिंह यादव, नरेश सिंह, सुशील कुमार, अनिल सोनकर, विष्णु पाल, लेखाकार शैलेन्द्र कुमार, कार्यालय मंत्री रामनरेश पाल, विजय राठौर और दिनेश शर्मा, राकेश गौतम (मंत्री मैथा), प्रताप भानु (मंत्री अकबरपुर), हेमंत कुमार (मंत्री संदलपुर) रामनरेश कठेरिया (अध्यक्ष रसूलाबाद) जावेद अली (मंत्री रसूलाबाद), पियूष मिश्रा (अध्यक्ष डेरापुर), सुधीर कटियार (मंत्री डेरापुर), धर्मेंद्र सिंह (अध्यक्ष सरवनखेड़ा), चंदवीर पाल (मंत्री सरवनखेड़ा), विकास सिंघल (अध्यक्ष झींझक), मनोज कुमार (मंत्री झींझक), कृष्णपाल यादव (अध्यक्ष अमरौधा), श्याम नारायण (मंत्री अमरौधा), सर्वेश कटियार (अध्यक्ष मलासा), अजीत सिंह (अध्यक्ष राजपुर), अंजनी कटियार (मंत्री राजपुर), शैलेश त्रिपाठी (पूर्व ब्लाक अध्यक्ष), अमित शर्मा, अरविंद शर्मा, आदि पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *डायट पुखरायां में पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस का हुआ सफल आयोजन*
*शिक्षकों को दी गई नवीनतम शिक्षण विधियों एवं नवाचारों की जानकारी*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय एकीकृत सम्पूर्ण मॉड्यूल प्रशिक्षण के चौथे दिन का सफल आयोजन हुआ। प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, डिजिटल माध्यमों, स्टीम पद्धति, नवाचारों तथा खेल-आधारित शिक्षण की रोचक एवं प्रभावी विधियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा निपुण भारत मिशन 2023 के आलोक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण हेतु उपयोगी रणनीतियाँ साझा कीं। इस अवसर पर भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, खेल-कूद, कला एवं स्वास्थ्य शिक्षा जैसे विषयों पर केन्द्रित सत्रों का आयोजन किया गया जिनमें समूह चर्चा, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा खेल-आधारित पद्धतियों के माध्यम से शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण का मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेश वर्मा ने कहा कि यदि शिक्षक विद्यार्थियों की प्रगति का निरंतर आकलन करते हुए उन्हें समयबद्ध सहयोग प्रदान करें तो विद्यालयों का शैक्षिक स्तर और भी अधिक ऊँचाई प्राप्त कर सकता है। उन्होंने शिक्षकों से नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव ने शिक्षकों को शिक्षा में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल उपकरणों के माध्यम से शिक्षण को और अधिक रुचिकर तथा प्रभावशाली बनाने की विधियाँ बताईं। प्रशिक्षण प्रभारी विपिन कुमार शांत एवं मोहम्मद इमरान के संयोजन में आयोजित इस प्रशिक्षण में अरुण कुमार, संतोष सरोज, डॉ. प्राची शर्मा, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, श्रीमती अंजना यादव, डॉ. अनिल जैन एवं डॉ. अनुराधा पाल सहित सभी विशेषज्ञ संदर्भदाताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं उन्हें न केवल व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाती हैं बल्कि विद्यार्थियों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होती हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने शिक्षकों को नवाचार, तकनीक एवं चाइल्ड सेंट्रिक पेडागॉजी के माध्यम से शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरित किया गया जो निश्चित रूप से भविष्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। प्रशिक्षण में दीप्ती कटियार, देवयानी पांडेय, ज्योत्सना, मीना, मीनाक्षी, श्वेता पांडेय, नीलांचल, राजेश सिंह, दीपिका कनौजिया, प्रतिभा सोनकर, निशा, नंदिता समेत करीब 150 शिक्षक उपस्थित रहे।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम डायट में हुआ संपन्न*
*नवाचार ही शिक्षा को जीवंत और प्रभावी बनाने का माध्यम – राजेश वर्मा*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में गुरुवार को एक दिवसीय नवाचार महोत्सव एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामई वातावरण में हुआ। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षक तथा डायट के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज एवं विकास के विभिन्न आयामों पर प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार साझा किए अधिकारियों ने सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा एवं वरिष्ठ प्रवक्ता पंकज यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में शिक्षा में नवाचार, सृजनात्मकता तथा ज्ञान-विनिमय की आवश्यकता पर बल दिया। इस नवाचार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में नवीनतम प्रयोगों एवं शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान करना था ताकि शिक्षक एक-दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। साथ ही नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षण कार्य में आई चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना भी इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में प्राइमरी स्तर एवं जूनियर स्तर पर तीन अलग अलग विषय श्रेणी में प्रतिभागी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया l
प्राइमरी भाषा में अखिलेश यादव, रश्मि तिवारी, अश्वनी कुमार शर्मा
प्राइमरी गणित में महेश चंद्र, सपना सोनकर, अवंतिका सिंह
प्राइमरी विज्ञान वर्ग में रश्मि गौतम, अंकुर पोरवाल, मृदुला वर्मा
जूनियर भाषा वर्ग में पारुल मित्तल, अंशुल गुप्ता, रश्मि प्रजापति/रश्मि सिंह
जूनियर वर्ग गणित में आलोक श्रीवास्तव, प्रताप भानु सिंह गौर
जूनियर विज्ञान वर्ग में त्रिलोक चंद्र, कृतिका सुहारिया, मंजू को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन न केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है बल्कि जनपद स्तर पर शिक्षा में नवाचार की मजबूत नींव रखने का कार्य भी करता है। निश्चय ही यह महोत्सव आने वाले समय में जनपद कानपुर देहात की शैक्षिक प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम का संचालन नोडल जगदम्बा त्रिपाठी एवं अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ प्राची शर्मा, संतोष सरोज, डॉ अनुराधा पाल, डॉ अनिल जैन, अंजना यादव ,विपिन शांत आदि उपस्थित रहे l
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *दुष्कर्म के प्रयास में दस साल कारावास*
*माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले के दोषी को 35000 रुपए के अर्थ दंड से भी किया है दंडित*
*इस मामले की माननीय अपर जिला जज-तेरह/ पास्को एक्ट श्री शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत में चल रही थी सुनवाई*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात। करीब पांच साल पहले भोगनीपुर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में सुनवाई पूरी होने पर पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी ठहराते हुए उसे दस साल के कारावास की सजा सुनाई इसके साथ ही उसपर अर्थदंड भी लगाया है।
विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बताया था कि 7 जून 2020 की रात गांव का काशीराम दोहरे दीवार फांद कर घर के अंदर आ गया और सो रही उसकी गूंगी भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा इसी दौरान बड़ी बेटी की नींद खुल गई तो उसने शोर मचा दिया इसपर सभी लोगों ने काशीराम को पकड़ लिया।पुलिस ने मामले में आरोपी को जेल भेजने के साथ ही उसके खिलाफ आरोपपत्र अदालत में पेश किए थे।गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए माननीय अपर जिला जज 13/ पॉक्सो एक्ट श्री शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए उसे दस साल के कारावास की सजा सुनाई इसके साथ ही उसपर 35 हजार रूपए अर्थदंड भी लगाया है वहीं अर्थदंड अदा न करने पर दो माह का अतरिक्त कारावास काटने के साथ ही अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *गैंगरेप व लूट में दो को बीस साल की कैद*
*माननीय न्यायालय ने उपरोक्त मामले के दोनों दोषियों को 28–+++ 28 हजार रुपए के अर्थ दंड से भी किया है दंडित*
*इस मामले की माननीय अपर जिला जज तृतीय/माननीय विशेष न्यायाधीश एंटी डकैती कानपुर देहात की अदालत में चल रही थी सुनवाई*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात।सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ करीब दस साल पहले मारपीट कर गैगरेप व लूटपाट करने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोनो पर 28-28 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
ए डी जी सी आशीष तिवारी ने बताया कि सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला 8 सितंबर 2015 को अपने मायके से ससुराल आ रही थी।रास्ते में बाइक से आ रहे गांव के ही अजय संखवार व उसके साथी ने सुनसान स्थान में उसको अकेला देखकर जबरन रोककर जबरन दुष्कर्म किया साथ ही उसके रुपये भी छीन लिए थे। उनके चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने पास में स्थित एक आश्रम में पहुंचकर वहां मौजूद संत को पूरी व्यथा बताई थी। इसके बाद उन्होने पीड़िता को घर भिजवाया था।मामले में उसके पति के बाहर से आने के बाद पीड़िता ने 12 सितंबर 2015 को सजेती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने घटनास्थल से पीड़िता की साड़ी व चप्पलें बरामद करने के साथ ही उसके अदालत में बयान कराने के बाद गैंगरेप व लूट की धारा बढ़ाकर अजय संखवार व उसके साथी उसी गांव के रहने वाले विनोद को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था।गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए माननीय स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट में दोनों आरोपियों अजय संखवार व विनोद संखवार को दोषी ठहराते हुए बीस साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोनों पर 28-28 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *आबकारी निरीक्षक ने स्विफ्ट कार में देशी शराब की 18 पेटियों के साथ अभियुक्त को पकड़ा, की कार्यवाही*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने मय स्टाफ व पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर 10 सितंबर की शाम को लगभग 07 बजे रनियां में जियो पेट्रोल पंप के पास से अंकित गुप्ता निवासी ग्राम उमरन, थाना रनियां कानपुर देहात को स्विफ्ट कार में देशी शराब की 18 पेटियों के साथ पकड़ा। देशी शराब की पेटियों में 03 पेटी जानेमन ब्रांड की, 08 पेटी ट्विन टावर ब्रांड की तथा 07 पेटी इंडियन टाइगर ब्रांड की पाई गई। पकड़ी गई अवैध देशी शराब एवं कार को थाने ले जाकर आबकारी निरीक्षक द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियुक्त अंकित गुप्ता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करा कर जेल भेज दिया गया।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *राजकीय आई०टी०आई० भोगनीपुर में 12 सितंबर को रोजगार मेले का होगा आयोजन*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिला सेवायोजना अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं राजकीय आई०टी०आई० भोगनीपुर, कानपुर देहात के तत्वाधान में पुरूष / महिला बेरोजगारों के लिए दिनॉक 12/09/2025, स्थान राजकीय आई०टी०आई० भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रातः 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आई०टी०आई०, नान आई०टी०आई० डिप्लोमा, स्नातक उर्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। इस हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा बायोडटा की छाया प्रति ले आयेगें। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित नवीन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर पंजीयन की व्यवस्था है। जनपद के अन्य अभ्यर्थी ‘जॉब सीकर में अपना पंजीयन कराकर सेवायोजन विभाग की कॅरियर काउन्सिलिंग, रोजगार मेला, कॅम्पस प्लेसमेन्ट आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *जिला कार्यक्रम कार्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे एक वरिष्ठ कार्यालय सहायक अपना पक्ष करें प्रस्तुत*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉo आरoबीo सिंह ने बताया कि कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, रसूलाबाद, कानपुर देहात में तैनात राजेन्द्र कुमार निगम, वरिष्ठ सहायक दिनांक 16.09.2023 से लगातार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। जिस कारण इन्हें उपस्थित होने हेतु जिला कार्यक्रम कार्यालय से कई पत्र/ नोटिस प्रेषित किये जा चुके हैं। अतः राजेन्द्र कुमार निगम, वरिष्ठ सहायक जहाँ कहीं पर हों, एक सप्ताह के अन्दर उक्त कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *जनपद स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु पात्र युवाओं से प्रस्ताव आमंत्रित*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष-2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत जनपद स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु जनपद के 15-35 आयु वर्ग के पात्र युवाओं से प्रस्ताव आमंत्रित हैं। पुरस्कार हेतु युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्र यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, सारक्षता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरुगता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जायेगा। चयन निर्धारित कार्यक्रमों में विगत 03 वर्षों (01 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2025 तक) में किये गये कार्यों के आधार पर किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० विभाग, कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं। कार्यालय, विकास भवन, कानपुर देहात कमरा न0 202 से प्राप्त कर सकते हैं तथा 14.09.2025 सायं 5 बजे तक प्रस्ताव उपरोक्त कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *कैण्टीन व साईकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की नीलामी*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ने अवगत कराया कि तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में कर्मचारियों / अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैण्टीन व साईकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की सार्वजनिक नीलामी हेतु बोली दाताओं को आमंत्रित किया जाता है कि दिनांक- 24.09.2025 को सम्भय 11:00 बजे सभागार कक्ष तहसील भोगनीपुर में उपस्थित होकर नीलाम अधिकारी तहसीलदार भोगनीपुर के समक्ष अपनी अपनी जमानत राशि मु0-5000/-रु0 जमा कर बोली में भाग ले सकते हैं। नीलामी ग्रहिता द्वारा उक्त संचालन नीलामी शर्तों के अनुसार करना होगा।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा विलोपित कराने की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं*
*ऑनलाइन आवेदन हेतु वोटर सर्विस पोर्टल दिनांक 22 सितम्बर, 2025 तक खुला रहेगा।*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं०) अमित कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा विलोपित कराने की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइटः www.sec.up.nic.in के voter sercices लिंक पर जाकर ऑनलाइन भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन हेतु वोटर सर्विस पोर्टल दिनांक 22 सितम्बर, 2025 तक खुला रहेगा।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *विकासखण्ड मलासा एवं डेरापुर में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लॉक टास्कफोर्स की बैठक का आयोजन।*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश के क्रम में व मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक-11.09.2025 को विकासखण्ड मलासा एवं डेरापुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ब्लॉक मलासा में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की त्रैमासिक बैठक के उद्देश्य की जानकारी दी गई कि जनपद में बच्चों के सशक्त संरक्षणात्मक परिवेश का निर्माण, उचित पालन-पोषण करने, परिवार की देखरेख पाने, प्रतिष्ठा के साथ रहने, बच्चों को हिंसा एवं दुर्व्यवहार से बचाने के उद्देश्य एवं मुख्य चार बिन्दुओं स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं सुरक्षा हेतु समस्त ग्राम/वार्ड/ब्लाक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है , सभागार मे उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में स्थित समस्त विद्यालयों मे बाल सभा का आयोजन किया जाये ।
’’संकल्प’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत 10 दिवसीय कार्यक्रम की थीम ’’ पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता ’’ हेतु प्रतिमा श्रीवास्तव जिला मिशन समन्वयक द्वारा पॉक्सो अधिनियम के अन्तर्गत जानकारी दी गई कि यह कानून न केवल बच्चों को यौन अपराधों से बचाता है, बल्कि समाज मे बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है और जघन्य अपराधों को रोकने में मद्द करता है, यह सुनिश्चित करता है कि पीड़ितों को न्याय मिले और अपराधियों को उचित दण्ड मिले,जिससे एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो सके,किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बच्चों को सुरक्षात्मक वातावरण के विषय में जागरूक किये जाना है साथ ही सहायक लेखकार महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मु0 कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही टोल फ्री नं0 1098, 112, 181, 1090 आदि के बारे में जागरूक किया गया साथ ही भिक्षावृत्ति के रोकथाम एवं भिक्षावृत्ति में संल्पित बच्चों के पुनर्वास हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया जिसके क्रम में भिक्षावृत्ति के लिये चिन्हित हॉट-स्पॉट पर विजिट कर भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिये बताया गया भिक्षावृत्ति का अर्थ किसी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे द्वारा भिक्षा माँगना या किसी बच्चे का भिक्षावृत्ति के लिए इस्तेमाल किया जाना है, भिक्षावृत्ति की समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसमें पहचान, पुनर्वास, कानूनी सहायता, सहयोग, वित्तीय सेवाएं, जन जागरूकता,शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया जाना चाहिए ताकि भिक्षावृत्ति में शामिल व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल किया जा सके, बैठक में खण्ड विकास अधिकारी, सहायक पंचायत अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक, सहायक लेखकार, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनवाडी सुपरवाईजर, आंगनवाडी कार्यकत्री, समूह की महिलायें, आदि लोग उपस्थित रहे।
[12/09, 4:33 am] +91 96283 30454: *फोरेंसिक सर्विलांस स्वाट टीम के संयुक्त प्रयासों से मूसानगर पुलिस ने हत्या की घटना का 60 घंटे के अंदर किया सफल अनावरण*
*उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस टीम ने 23000 रुपए नगद के साथ किया गिरफ्तार*
बैनर न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर देहात,,, फोरेंसिक/सर्विलांस/स्वॉट टीम के सहयोग से थाना मूसानगर पुलिस ने हत्या की घटना का 60 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए हत्या की घटना कारित करने वाले 01 नफर अभियुक्त को मृतक के 23000/-रुपयो के साथ गिरफ्तार कर लिया है,
मालूम हो कि जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2025 को वादी शिवनाथ उम्र 65 वर्ष पुत्र ऊदन निवासी ग्राम खिरियनपुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा अपने पुत्र रामशरन उम्र करीब 35 वर्ष दिनांक 07.09.2025 को समय लगभग 07.00 बजे रात्रि में रुपये लेने के लिए ग्राम शेरपुर (गुढ़ा) थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात जाने एवं दिनांक 08.09.2025 को समय 06.30 बजे उसका पुत्र रामशरन मृत अवस्था में हलकेश पुत्र रमेश निवासी खिरियनपुरवा की दुकान के सामने पड़ा होने की सूचना मिलने एवं मृतक के शरीर पर चोट के निशान को देखते हुए वादी के पुत्र की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0 064/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर के नेतृत्व में सर्विलांस/स्वॉट टीम एवं थाना मूसानगर पुलिस की 03 संयुक्त टीमें गठित की गयी थी। गठित टीमों द्वारा एकत्र किये गये साक्ष्यों के क्रम में एवं अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहने गये पैंट पर वैज्ञानिक अधिकारी/फील्ड यूनिट द्वारा किये परिक्षण में पैंट पर पाये गये मानव रक्त की पुष्टि होने पर घटना का 60 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त राजा सिंह उर्फ जयवीर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र श्री शिवनाथ यादव निवासी ग्राम खिरियनपुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 10.09.2025 मृतक के 23000/-रुपये के साथ अभियुक्त के घर से समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा मूसानगर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान बताया है कि रामशरण ने संदीप से 23000/-हजार रुपये उधार लिये थे। रुपयो के लालच में व शराब के नशे में झगड़ा हो जाने पर उसने रामशरण को ईंट से सर पर वार कर हत्या कर दी थी। हत्या करने के दौरान उसकी पैन्ट पर खून के छींटे आ गये थे तथा उसनेरामशरण की जेब से 23,000/-रुपये निकाल लिये थे, फिर उसने चुपचाप अपने घर आकर अपने कपड़े बदल लिये थे तथा रुपये अपने घर के अन्दर छिपा कर रख दिये थे और चुपचाप सो गया था।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*