औरैया 14 दिसम्बर *ऐरवा कटरा में बिजली के करंट से नवयुवक की मौत*
*सुबह नहाते समय नल में उतरे करंट की चपेट में आकर घटी घटना*
*युवक के परिजन किसी शादी समाहरोह में गए हुए थे*
*ऐरवाकटरा,औरैया।* ऐरवा कटरा थानाक्षेत्र के ऐरवा टिकटा में एक मंगलबार सुबह करीब 9 बजे नहाते समय हैंडपम्प में उतरे करंट से नवयुवक की मौत हो गयी। घटना से समय युवक घर पर अकेला था। परिजन किसी इटावा जनपद के चौपला क्षेत्र के एक गाँव मे किसी समाहरोह में गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐरवा टिकटा निबासी सुघर सिंह कमल का पंद्रह बर्षीय पुत्र सौरभ कमल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर बरामदे में लगे हैंडपंप पर मंजन कर रहा था और नहाने की तैयारी में था तभी अचानक एक कुत्ता बरामदे में आ गया। जिसको भगाने के चक्कर में सौरभ का हाथ हैंड पंप में टच हो गया। जिससे उतरे करंट की चपेट में सौरभ धड़ाम से जमीन पर जा गिरा जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह सौरभ को उठाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन फानन में पड़ोसी सौरभ को डॉक्टर के पास ले गये, जहां नव्ज देखकर डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।घटना के समय सुघर सिंह अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में एक समारोह में गए हुए थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मृतक सौरभ के पिता सुघर सिंह को दी। सूचना पाकर पहुंचे मृतक के पिता व परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। सौरभ अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, और श्री गाँधी इंटर कॉलेज ऐरवाकटरा में कक्षा 8 का छात्र था।

More Stories
अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू