सेमारी,14 दिसम्बर ।प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत उदातफला में आयाेजित किया गया ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने अधिकारियाें से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्य कर अधिक से अधिक ग्रामीणाें की मदद करे ।इससे पूर्व उन्हाेने शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के अधिकारियाें से उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्य की जानकारी ली ।
डाँ परमार ने शिविर में विभिन्न लाभार्थियाे काे 16 आवासीय पट्टें,46 पेन्शन पीपीओ,7 आवासीय स्वीकृति पत्र,पानी की जांच के लिए एक मशीन सरपंच नारायण लाल मीणा काे दी,दाे कृषि विभाग द्वारा संयत्र छिडकाव किसानाें काे दिये ।राजस्व विभाग के 55 शुद्धीकरण,92 नामान्तकरण,चार रास्ते के प्रकरण,एक बटवारा,158 प्रतिलिपियां वितरण की गई ।यह जानकारी शिविर प्रभारी सुभाष चन्द्र हिमानी ने दी ।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हिमानी ने अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य विजय राम कलासुआ, पंचायत समिति सेमारी के प्रधान दुर्गा प्रसाद मीण, उप प्रधान लालसिंह मीणा थे ।
इस अवसर स्थानीय सरपंच नारायण लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य चन्नीलाल मीणा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण परमार,वासुदेव परमार, विकास अधिकारी भँवरसिंह चारण ,तहसीलदार त्रिलाेक पुरबीया, सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26*महिलाओं को ₹50 हजार की* *आर्थिक सहायता की* *चर्चा, लाभ से पहले* *KYC और बैंक खाते की* *तैयारी जरूरी*
रामगढ़ झारखण्ड 7 अक्टूबर 26*फटी साड़ी, नंगे पांव और आंखों में बच्चों के भविष्य का सपना: झारखंड की कविता महतो ने 6 मिनट में दौड़ा 1600 मीटर
नई दिल्ली 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी बातें*