कौशाम्बी6सितम्बर25*अधिकारियों को आई.जी.आर.एस. शिकायतों के निस्तारण के विषय में दिया गया विधिवत प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में आई.जी.आर.एस. प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों को आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित जाय जाय। आख्या में आवश्यक साक्ष्य के रूप में मौके की जांच का जी.पी.एस. लोकेशन फोटो सहित स्पॉट मेमो अवश्य लगाया जाय। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट है तो आख्या में उसके संतुष्टि का बयान सहित हस्ताक्षर अवश्य कराया जाय। आख्या में शिकायतकर्ता से उसके दूरभाष नंबर पर वार्ता/संपर्क किए जाने का उल्लेख किया जाय आख्या अपलोड करते समय गलत श्रेणी का चयन न किया जाय। आख्या में कारण सहित शिकायतकर्ता का संतुष्टि/असंतुष्टि का उल्लेख किया जाय।ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कीर्ति कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों को आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया।कार्यशाला में प्रभारी अधिकारी आई.जी.आर.एस./अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*