[13/12, 6:52 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या तारा जी रिसोर्ट होटल में बारात व होटल कर्मचारियों में मारपीट , होटल कर्मचारियों ने बारातियों को पीटा , मौके पर पहुची पुलिस ने बारातियों को थाने में बैठाया , बारातियों का आरोप पुलिस एक पक्षीय कार्यवाही कर रही , अयोध्या जिले के अधिवक्ता नीरज सिन्हा के रिश्तेदार परिवार में थी शादी , होटल व्यवसायी के खिलाफ वकीलों में नाराजगी ।
[13/12, 6:52 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रयागराज*
*यूपीटीईटी का पेपर लीक होने का मामला*
*23 जनवरी को परीक्षा कराने की तैयारी*
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने भेजा प्रस्ताव
परीक्षा तिथि को लेकर शासन को भेजा प्रस्ताव
नए सिरे से अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा प्रवेश पत्र
15 प्रतिशत तक कम हो सकते है परीक्षा केंद्र।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *Lucknow- BSP नेता संतोष तिवारी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की*
*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी ज्वाइन कराई*
गोंडा के करनैलगंज से BSP प्रत्याशी रहे हैं संतोष तिवारी।
अपने हजारों समर्थकों के साथ सपा में गए संतोष तिवारी।
गोंडा मंडल में बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं संतोष तिवारी।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
अयोध्या।
स्काउट गाइड ने ठाना है मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, इन्हीं नारों के साथ मतदाता जागरूकता वाकाथन को उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर तहसीलदार राजकुमार पाण्डेय एवं प्रधान सहायक तौसीफ अहमद मौजूद रहे।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए स्वीप कोऑर्डिनेटर अनूप मल्होत्रा ने बताया कि 64 विद्यालयों के 1200 स्काउट गाइड ने मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लेकर वाकाथन के माध्यम से जनता को जागरूक किया ।
दारू से ना नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से। हम सब ने यह ठाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है । सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि गगनभेदी नारों के साथ वाकाथन के माध्यम से जागरूकता का संदेश पहुंचाया ।
इस मौके पर विवेकानंद पांडेय,गिरीश चंद्र वैश्य, बृजेंद्र कुमार दुबे,मो अज़हर खान,वंदना पांडेय, रश्मि श्रीवास्तव, मुकेश साहू,गौरव सिंह,शशांक यादव,जितेन्द्र यादव,रामविलास,संगीता चौरसिया,अंजली गुप्ता,रोशनी,श्रद्धा तिवारी,आशा सिंह,ललित रंजन भटनागर,रितेश जयसवाल, मोहम्मद एहतिशाम, ध्रुव अग्रवाल,ललित कुमार, हरकेश सिंह आदि ने रैली की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या तारा जी रिसोर्ट होटल में बारात व होटल कर्मचारियों में मारपीट , होटल कर्मचारियों ने बारातियों को पीटा , मौके पर पहुची पुलिस ने बारातियों को थाने में बैठाया , बारातियों का आरोप पुलिस एक पक्षीय कार्यवाही कर रही , अयोध्या जिले के अधिवक्ता नीरज सिन्हा के रिश्तेदार परिवार में थी शादी , होटल व्यवसायी के खिलाफ वकीलों में नाराजगी ।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट
जनपदीय रैली में नगर क्षेत्र की स्काउट गाइड टीमें अपने संवर्ग में रही अव्वल
उच्च प्रदर्शन कर जीता ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान पुरस्कार
अयोध्या-जनपद अयोध्या की स्काउट गाइड रैली में नगर क्षेत्र के बेसिक विद्यालयों की स्काउट गाइड टीमें अपने संवर्ग में अव्वल रही।
स्काउट भवन में आयोजित जनपदीय रैली में महानगर शिक्षा क्षेत्र की स्काउट गाइड की प्रतिभागी टीमें नगर बेसिक संवर्ग में ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का मान पूरे जिले में बढ़ाया है।
विदित हो कि विगत 10 दिसंबर से आयोजित जनपदीय स्काउट गाइड रैली में महानगर क्षेत्र की बेसिक विद्यालयों की टीमें क्रमशः कम्पोजिट विद्यालय अंगूरी बाग की गाइड टीम ने ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है, कंपोजिट विद्यालय लालबाग की स्काउट टीम ने ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है व इसी क्रम मे लालबाग की गाइड टीम ने भी ए ग्रेड के साथ अपने संवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
आज रैली के समापन अवसर पर टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय रैली में सभी टीमों ने अपने उच्च प्रदर्शन से यह स्थान प्राप्त किया है जिसमें टेण्ट- पुल निर्माण, बिना बर्तन के खाना बनाना, मार्च पास्ट, वर्दी, कलर पार्टी आदि के प्रदर्शन के साथ-साथ कैंपफायर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
एनएसएम (नगर) दीप सहाय ने बताया कि टीम लीडर तहसीन बानो प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग,अनीता श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय लालबाग,आरती निषाद के साथ सभी सपोर्टिंग स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर यह पुरस्कार प्राप्त किया है।
इस अवसर पर महानगर शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद जी ने रैली स्थल पर पहुंचकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रैली में महानगर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अरविंद पाठक, गाइड कैप्टन शिप्रा श्रीवास्तव ने भी अपना अमूल्य समय दिया।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: महानगर को जाम की समस्या से मिलेगी निजात, सीओ ट्रैफिक ने शुरु की कवायद।
अयोध्या। महानगर में आए दिन जाम लगने की समस्या से मिलेगी निजात। सीओ यातयात डा राजेश तिवारी ने आज नाका ओवरब्रिज के पास पैदल मार्च कर आसपास की दुकानों व वाहनों को देखा और दिए निर्देश। आइल साथ ही सैकड़ो वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवा कर दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमो के पालन करने को कहा।
सीओ ने बताया कि जाम की समस्या में बाधा डालने वाले कुछ वाहनों व दुकानों को पीछे करने के लिए चेतावनी दिया है। बताया कि शीघ्र ही एक रूट चार्ट तैयार किया जाएगा जिससे अत्यधिक जाम वाले हिस्से को चिन्हित करते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी, और जरूरत पढ़ने पर एकल रास्ता भी बनाया जाएगा। सीओ के साथ यातायात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार लहरी भी शामिल रहे।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़/बस्ती यूपी…………
शादी समारोह में लड़के पक्ष से हुई हर्ष फायरिंग
फायरिंग में लड़की की चचेहरी बहन शेफाली गुप्ता को लगी गोली
दूल्हे के जीजा द्वारा फायरिंग की बात आ रही सामने
गोली लगने से लड़की हुई घायल अस्पताल में भर्ती,
जिला अस्पताल में चल रहा घायल युवती का इलाज
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्यवाही
गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे के कसौधन धर्मशाला का पूरा मामला
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *कल अयोध्या में पहुंचगे दर्जन भर राज्यों के मुख्यमंत्री*
?️?️?️
अयोध्या- कल अयोध्या पहुंचेंगे देश के 12 मुख्यमंत्री व तीन डिप्टी सीएम। कल शाम तक अयोध्या पहुंचेंगे सीएम व डिप्टी सीएम।अयोध्या में रात्रि करेंगे प्रवास। 15 दिसम्बर को करेंगे दर्शन पूजन।
ये रही लिस्ट??
इन राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे
1-हिमाचल प्रदेश
2-उत्तराखंड
3-अरुणाचल प्रदेश
4-मध्यप्रदेश
5-बिहार
6-असम
7-नागालैंड
8-मणिपुर
9-त्रिपुरा
10- गुजरात
11-हरियाणा
12- गोवा
तीन डिप्टी सीएम।
दो बिहार एक अरुणाचल
इन राज्यों के मुख्यमंत्री का भी हो सकता है आगमन
1-सिक्किम
2-मेघालय
3-मिजोरम
4-कर्नाटक
5-पुदुचेरी
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *प्रयागराज*
*यूपीटीईटी का पेपर लीक होने का मामला*
*23 जनवरी को परीक्षा कराने की तैयारी*
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने भेजा प्रस्ताव
परीक्षा तिथि को लेकर शासन को भेजा प्रस्ताव
नए सिरे से अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा प्रवेश पत्र
15 प्रतिशत तक कम हो सकते है परीक्षा केंद्र।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
जम्मू कश्मीर
*सीआरपीएफ कैंप के पास पुलिस बस पर हुए आतंकी हमले में तीन पुलिस के जवानों की मौत अब 14 पुलिस कर्मी घायल दो आतंकवादियों ने किया हमला। कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू*
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *ब्रेकिंग न्यूज़*
*रूदौली*
*ट्रेन की चपटे में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत*
अयोध्या जनपद के गौरियामऊ रेलवे स्टेशन के समीप ग्राम अजरका के निकट रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत, व्यक्तित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
मौके पर जीआरपी मौजूद मृत व्यक्ति ने आसमानी कलर की इनर व ब्लैक जैकेट पहन रखा है गले में ताबीज भी है पहना रंग काला अनुमानित आयु लगभग 40 वर्ष
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
*धान की पराली काटने वाली मशीन से दो सगे भाइयों का हाथ कटा ,एक को बचाने में दूसरे भाई का भी हाथ कटा गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर खण्डासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव की घटना भवानी प्रसाद मौर्या 40 वर्ष का हाथ कटा व भाई मातादीन मौर्या की चार उंगली कटी*
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले एक पार्टी में दिखी थी ये अभिनेत्रियां
लगता है एक बार फिर कोरोनावायरस बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापस लौट आया है। दरअसल करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोना से संक्रमित (Covid-19 Positive) पाई गई हैं। दोनों अभिनेत्रियों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल ही में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलावा करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। पार्टी का आयोजन अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर पर हुआ था।
अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हैं। बीएमसी ने कहा है कि संपर्क में आने वाले लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट करने की अपील की है। खबर के मुताबिक बीएमसी पार्टी में मौजूद सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
17 दिसंबर के कंबल वितरण की तैयारियां राजन पांडे की शुरू। 10 हजार लाभार्थियों को समाजसेवी राजन पांडे करेंगे कंबल वितरण। अयोध्या जनपद के कुमारगंज कस्बे में होगा कंबल वितरण। कार्यक्रम में लगभग 25 हजार लोगों की है भोजन व्यवस्था।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास कराने की तैयारी, रनवे बनाने के लिए भूमि सौंपने का प्रस्ताव भेजा।
अयोध्या। रामनगरी में बहु प्रतीक्षित श्रीराम एयरपाेर्ट का शिलान्यास जनवरी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी चल रही है। दिसंबर 2023 में राम मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट को शुरु करने की तैयारी है। इसके तहत एयरपोर्ट का शिलान्यास अगले साल जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी से कराने पर तेजी से काम चल रहा हैl रनवे निर्माण के लिए 330 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपने का प्रस्ताव भेजा गया
अयोध्या में पहले फेज के काम की शुरुआत के लिए 400 एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने हासिल कर लिया है और इसके बारे में प्रदेश सरकार को जानकारी दे दी है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट का शिलान्यास कराना चाह रही है।अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के अनुसार जनवरी माह में श्री राम एयरपोर्ट का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों हो सकता है।अयोध्या में एयरपोर्ट के बनने से अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल का विकास होगा।इससे पहले रनवे निर्माण के लिए 330 एकड़ भूमि नागरिक उड्डयन विभाग को सौंपने का प्रस्ताव शासन को चंद रोज पहले भेजा जा चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हरी झंडी के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास में तेजी। इस बीच एयरपोर्ट अथारिटी ने रनवे व टर्मिनल भवन निर्माण की की निगरानी के लिए सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अभियंत्रिकी एवं सिविल के दो अधिकारी एवं जेई कार्यपालक सिविल पद पर एक अधिकारी की तैनाती कर दी है। इनमें से एजीएम आरपी मीना ज्वाइन कर चुके हैं। दूसरे एजीएम जेपी सिंह अभी नहीं पहुंचे हैं। जेई सिविल आशीष प्रजापति का भी इंतजार है।उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों में तेजी दिखने लगी हैं।रनवे व भवन का टेंडर हो चुका है। निर्माण शुरू को करने से पहले एयरपोर्ट अथारिटी नई को जमीन सौंपने का प्रस्ताव जिला प्रशासन भेज चुका हैl 446 एकड़ में से 403 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है। अयोध्या को हवाई सर्किट से जोड़ने के लिए दो चरणों में इसको विकसित करने की योजना है। इसके लिए 600 एकड़ भूमि की जरूरत मानी जा रही है। इसमें182 एकड़ भूमि एकड़ भूमि पहले से ही हवाई पट्टी के नाम दर्ज है। शेष 446 एकड़ में से 403 एकड़ भूमि किसानों से खरीदी जा चुकी है। 43 एकड़ भूमि खरीदने की वार्ता अंतिम दौर में है। 114 एकड़ भूमि सार्वजनिक है, जिसके लेने की प्रक्रिया का प्रस्ताव डीएम को अभी नहीं भेजा जा सका हैlपहले चरण में ए-321 विमानों के संचालन के लिए रनवे की लंबाई 3125 मीटर व चौड़ाई 45 मीटर होगीl दूसरे चरण में बोइंग 777 जैसे बड़े विमानों की उड़ान प्रस्तावित है।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: आगामी विधानसभा सामान्य 2022 के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटस का प्रशिक्षण हुआ आयोजित।
अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य 2022 के दृष्टिगत जनपद में नियुक्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटस का आज दिनांक 13 दिसंबर 2021 को सांय 4:00 से साकेत महाविद्यालय अयोध्या के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित मतदेय स्थलों पर समस्त मूलभूत सुविधाओं एवं वलनरेबिलिटी की आयोग के निर्देशानुसार भौतिक रूप से जांच करते हुए निर्धारित प्रारूप पर सूचना अगले 01 सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे, अपने क्षेत्र से संबंधित मतदेय स्थलों पर निर्वाचन तक भ्रमण करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आयोग के निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पुलिस मजिस्ट्रेट एवं मजिस्ट्रेट उत्तरदाई होंगे इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडे द्वारा यह निर्देशित किया गया कि आप सभी संयुक्त रूप से नियमित अपने क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह द्वारा ईवीएम एवं विभाग से संबंधित विधिवत जानकारी दी गई इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
[13/12, 11:23 PM] Abdul jabbar Ayodhya: सजायाफ्ता भाजपा विधायक की जमानत याचिका खारिज।
अयोध्या। हाईकोर्ट ने भी अयोध्या के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा पूर्व भाजपा बिधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की सजा पर लगाई मुहर, पूर्व सजायाफ्ता भाजपा विधायक की जमानत याचिका खारिज हो गयी जबकि अयोध्या की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को फर्जी मार्कशीट मामले में दी गई 5 साल की सजा को हाईकोर्ट ने सजावा जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद मामले को गंभीरता से देखते हुए पूर्व सजायाफ्ता भाजपा विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू की जमानत याचिका व सजा के खिलाफ की गई याचिका को सोमवार खारिज कर दिया । हाईकोर्ट के वरिष्ठ कानून के जानकार पहले ही अंदेशा जता चुके थे कि भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को हाईकोर्ट से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है,फर्जीवाड़े के कई मामले उजागर होने के बाद मामला गंभीर देखते हुए हाईकोर्ट ने अयोध्या के एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा 5 साल की सजा के मामले में पूर्व भाजपा विधायक ने इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू की जमानत याचिका खारिज कर दी।

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**