भरथना इटावा 13 दिसंबर*
पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद युवक के खिलाफ मां ने मामला दर्ज कराया है।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गिरधारीपुरा की कुसुम पत्नी पवन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई बीती 9 दिसम्बर को 17 वर्षीय पुत्री को नामजद विजय उर्फ बिज्जू निवासी नगला पठा थाना सैफई बहला फुसलाकर ले गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
मायके से पत्नी के वापस नही आने से झुब्ध पति ने ट्रेन से कटकर जान देने का प्रयास किया,लोगो ने पकड़कर पुलिस को सौपाया।
भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चमी ओर आउटर पर सोमवार को सुबह करीब 10 बजे रेल पटरियों के बीच मौजूद एक युवक को देखकर आसपास लोगो द्वारा मौके पर पहुचकर युवक को पकड़कर डायल 100 पुलिस को सौप दिया गया।जान देने आए युवक ने अपना नाम जितेंद्र कुमार पता निवासी इटेली थाना अछल्दा जिला औरैया होने की जानकारी देते हुए बताया कि वह पत्नी को मायके से लेने गया था।
इसके अलावा सोमवार की शाम करीब 5 बजे परिजनों की डांट से झुब्ध एक छात्रा जान देने की भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुच गई,देर तक स्टेशन पर बैठी छात्रा को रोता देखकर आसपास बैठे लोगों ने पूछताछ करने पर उसने बताया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर जान देने के इरादे से रेलवे स्टेशन आई है,जिस पर लोगो जीआरपी को सूचना दी,बाद में छात्रा को समझा बुझाकर मौके पर आए परिजनों को सौपा दिया गया।
भरथना
पुलिस ने एक वारन्टी को गिरफ्तार किया ।
उपनिरीक्षक कासिम के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टडा गांव के वारन्टी राजेन्द्र सिंह को सोमवार को उंसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
भरथना
पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति भंग में पाबंद किया।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाजीपूरा गांव के अशोक कुमार को वाद विवाद करने पर उंसके खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की गई।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें