पंजाब6सितम्बर25*बारिश का पानी तहसील व एसडीएम कार्यालय में भरा, लोगों के लिए बना आफत
प्रशासन की लापरवाही के चलते हर बारिश के बाद होता है जलभराव : प्रकाश सिंह बराड़, प्रधान बार एसो.
अबोहर, 06 सितंबर (शर्मा/ सोनू): अबोहर तहसील कम्पलैक्स व एसडीएम कार्यालय में आज आई बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण यहां आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन अबोहर के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ ने कहा कि निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते बारिश थमने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि दूर दराज के गांवों से आए लोगों का काम नहीं हो सका जिसके चलते वह प्रशासन को कोसते नजर आए। स. बराड़ ने कहा कि कोर्ट को जाने वाले रास्ते पर भी भारी मात्रा में पानी भरा हुआ है। इधर दो दिन नगर निगम में शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के कारण परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि कोर्ट व तहसील कम्पलैक्स से जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाई जाये और इसका पुख्ता प्रबंध किया जाये।
फोटो: 4, तहसील व एसडीएम कार्यालय के बाहर जलभराव।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*