औरैया13दिसम्बर*नोडल अधिकारियों के साथ की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा।*
*नोडल अधिकारी सकुशल सम्पन्न कराये आगामी विधान सभा चुनाव- एडीएम*
*आगामी विधान सभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एडीएम ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक।*
*औरैया।* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के मद्देनजर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान ने सोमवार को विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मतदेय स्थलवार अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति समेत अन्य तैयारियों की रणनीति बनाई गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं व्यवस्थाओं यथा मतदान व मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, यातायात व्यवस्था, कार्मिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन प्रशिक्षण व्यवस्था, निर्वाचन लेखन तैयारी व वितरण, राजकीय प्रेस से मत पत्र लाने उनके सुरक्षित भण्डरण एवं वितरण, शिकायत विधिक प्रकोष्ठ व कन्ट्रोल रूम व्यवस्था, मतदान कार्मिकों को अग्रिम यात्रा भत्ता व अन्य भत्ते का भुगतान, मतगणना कार्मिकों को हल्के नाश्ते की व्यवस्था, वीडियोग्राफी की व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, सफाई, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था आदि कार्य सम्पन्न कराने के लिए 26 नोडल अधिकारी व 66 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान, मतगणना, माइक्रो आब्जर्वर आदि कार्मिकों की नियुक्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा प्लान एवं लॉ एण्ड आर्डर, मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड-19 व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा गया है, समय से पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान/मतगणना कार्मिक की नियुक्ति तथा उनकी रवानगी जैसे स्टाफ मंगवाना, आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलवार अधिकारियों, कर्मचारियों की नियुक्ति कराना, उनको मतदान स्थलों तक पहुंचाना तथा भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की ओर से चाही गयी सूचनायें समय से उपलब्ध कराना, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर्स (ईवीएम/वीवी पैट), माइक्रोआब्जर्वर, मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति व प्रशिक्षण प्रदान करना तथा कार्मिकों का रेण्डमाइजेशन व उनके पहचान-पत्र से सम्बन्धित कार्य ससमय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी तैनात नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करके निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न करायेंगे। अपने प्रकोष्ठ से सम्बन्धित समस्त कार्य पूर्ण कराने के लिए आवश्यकतानुसार अल्पतम संख्या में अपने अधीनस्थ विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान के कहा कि जो अधिकारी पहली बार निर्वाचन कार्य में नोडल अधिकारी बने है, वे निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क कर भलीभाति अपने कार्यों को समझ ले। बैठक में सभी एसडीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!