कानपुर देहात5सितम्बर25*रनिया नगर पंचायत की शिथिलता के चलते बढ़ रहे बुखार के केश*
रनिया कानपुर देहात।कानपुर देहात तहसील अकबरपुर के नगर पंचायत रनिया में इन दिनों गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। गालियों के अंदर पानी निकास की व्यवस्था न होने के चलते इन दिनों लोग बीमार दिखाई पड़ रहे हैं । बात करे कस्बे की तो कस्बा रनिया नगर पंचायत रनिया वार्ड नंबर 1 मिश्रा ज्वेलर्स के सामने की गली में दर्जनों लोग बीमारी का शिकार हो गए है। ना तो यहां पर किसी प्रकार की छिड़काव किया जा रहा है न ही नालियों की सफाई हो रही है।जिससे गंदगी अधिक बढ़ रही है लोग बुखार एवं डेंगू का शिकार होते जा रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया में जिसकी शिकायत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उमाकांत कश्यप के द्वारा की गई की गंदगी के चलते लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं।जानकारी देने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य की बात सुनने के बाद डॉक्टर ने कहा की नगर पंचायत में इसकी शिकायत करो नगर पंचायत के अधिकारी इतने मस्त हैं वह सफाई का ध्यान ही नही देते और अगर शिकायत करो तो समय पर मिलते ही नहीं है अगर इसी प्रकार से बीमारी फैलती रही तो कई बड़ी घटनाएं हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त2026* शिवराजपुर के कार्यालय मे भारी भरकम ताला लटकता हुआ
सुल्तानपुर13अगस्त26*एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीडीओ विनय कुमार सिंह सम्मानित*
लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*