पंजाब13दिसम्बर*हैरोइन पीने वाले दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार के नेतृत्व में सीतोगुन्ना के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव हिम्मतपुरा के निकट छापा मारकर दो युवकों को हैरोइन पीते समय तथा अन्य पीने के सामान सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार उर्फ पिंको पुत्र प्रदीप कुमार वासी हिम्मतपुरा, सुनील कुमार पुत्र विजयपाल वासी ढाणी हिम्मतपुरा के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 151, 10.12.2021, भांदस की धारा 27, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**