लखनऊ3सितम्बर25*स्मार्ट मीटर निकले सबसे बड़े ठग – न बिजली सही मापी, न पुराना हिसाब चुकाया
लखनऊ*उत्तर प्रदेश में ‘स्मार्ट मीटर’ लगाने का दावा करने वाली कंपनी ने ऐसा स्मार्ट खेल खेला कि पूरे मध्यांचल निगम को लाखों का चूना लग गया । सीतापुर में कंपनी के कारिंदे पुराने मीटर या तो लेजर शो दिखाकर जला देते, या फिर उसका डिस्प्ले ऐसा गायब कर देते जैसे गली का बिजली चोर रातों-रात गायब हो जाता है। नतीजा—443 मीटर तो मिले ही नहीं, बाकी शून्य रीडिंग वाले मीटर निगम के खजाने को लाखों का चुना लगा गए। मजेदार बात यह कि कंपनी कह रही है “निगम को कोई घाटा नहीं हुआ”, जबकि निगम रो रहा है “बिल ही नहीं बना तो वसूली कहां से होगी?”। अब सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी है या पूरा सिस्टम ही ‘स्मार्ट घोटालेबाज’ बन गया है?
#MVVNL #UPPCL #Lucknow #Sitapur #UttarPradesh #AKSharma #UPGOVT #SmartMeterScam #UPPowerScam #SystemFailure #UPNews #MeterFraud #PowerTheft

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*