कानपुर13दिसम्बर*काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के नव एवं भव्य स्वरूप के लोकार्पण के अवसर पर हर्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया
आज,काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के नव एवं भव्य स्वरूप के लोकार्पण के अवसर पर,गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,विजय नगर चौराहा पर आतिशबाजी करके, दीपावली के रूप में और मिष्ठान वितरण करके हर्ष कार्यक्रम किया।
विधायक ने कहा कि, मोदी जी और योगी जी के श्रद्धा एवं संस्कार और संस्कृति के प्रति समर्पण के कारण से काशी और अयोध्या एवं मथुरा जैसे तीर्थ स्थल,उत्तर प्रदेश को पूरे देश और विश्व में आस्था के भव्य स्वरूप के रूप में याद रखेंगे।
विधायक ने कहा कि आम जनमानस को मिष्ठान वितरण कर और आतिशबाजी करके बधाई देकर, हमने अपना नमन, बाबा काशी विश्वनाथ के प्रति समर्पित किया है।यह हमारी आस्था है। हम सब उत्साहित और प्रफुल्लित हैं। आज हम लोग अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र में भी, इस खुशी के अवसर पर आम भक्तों के साथ, देवालयों में दीप जलाकर, बाबा की स्तुति करेंगे।
विधायक ने कहा की बाबा के धाम के बन जाने से,इससे सेवा एवं पर्यटन तथा रोजगार में भी,आम लोगों को संसाधन प्राप्त होंगे।
आम जनता ने भी कार्यकर्ताओं को मोदी जी और योगी जी के लिए हर्ष के साथ उक्त अवसर की बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, अरविंद सिंह, राम लखन रावत एवं रंजीता पाठक, पूनम कपूर एवं प्रेम सिंह एवं अक्षय त्रिवेदी, शैलेंद्र त्रिपाठी एवं मनोज भदौरिया, संतोष गोले, संजय लाला आकाश गुप्ता एवं मनोज शुक्ला प्रदीप भाटिया एवं सतीश शुक्ला एवं राहुल गुप्ता आदि लोग थे।
रिपोर्ट ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर फोटोज नीचे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक
लखनऊ 28 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*