*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
पंजाब2सितम्बर25**पंजाब के लिए प्रार्थना कीजिए। बहुत बुरे वक्त से गुज़र रहा है पंजाब। हालात खराब हैं
*पंजाब के लिए प्रार्थना कीजिए। बहुत बुरे वक्त से गुज़र रहा है पंजाब। हालात खराब हैं। कई लोग जान गंवा चुके हैं इस बाढ़ में। दैनिक जागरण की एक खबर के अनुसार अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। बहुत बड़ी तादाद में फ़ंसलें बर्बाद हो गई हैं। लोग बहुत परेशान हैं पंजाब में। ईश्वर रहम करें। दशकों बाद पंजाब में ऐसी खतरनाक बाढ़ आई है। कभी 1988 में पंजाब ने इतनी खतरनाक बाढ़ देखी थी।*
*पंजाब के लोग अपनी ज़मीन अपने जानवरों से इतनी मुहब्बत करते हैं कि अपने घरों की छतों पर रहने को तैयार हैं। मगर जाना नहीं चाहते वहां से। क्योंकि पता नहीं उनके जाने के बाद बेचारे मवेशियों का क्या होगा। एक गांव में रहने वाले एक जोड़े ने बताया कि उनके पास एक भैंस है। उस भैंस का दूध बेचकर ही वो अपना गुज़ारा करते हैं। वो उसे छोड़कर नहीं जाएंगे। अपने बच्चों को उन्होंने रिश्तेदारों के यहां ज़रूर भेज दिया हैं..*

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*