कौशाम्बी29अगस्त25*मनमानी तरीके से कार्य कराने का नगर पंचायत अध्यक्ष चायल के ऊपर लगा आरोप*
*सभासदों के द्वारा नगर अध्यक्ष के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन*
*कौशाम्बी।**नगर पंचायत अध्यक्ष चायल के खिलाफ विकास कार्यों में पक्षपात का किए जाने का आरोप लगा है। सभासदों का एक समूह एकत्रित होकर उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुआ और ज्ञापन सौंपाकर नगर अध्यक्ष के कारनामें से अवगत कराया। सभासदों का आरोप है कि नगर अध्यक्ष द्वारा बिना किसी सभासद के सहमति लिए मनमाने ढंग से ई-टेंडर में प्रस्ताव तैयार किया जाता है। अध्यक्ष द्वारा किसी वार्ड में लाखों रूपए का विकास कार्य कराया जाता है तो किसी वार्ड में बिल्कुल ही विकास कार्य नहीं कराया गया। नगर अध्यक्ष के सह पर नगर के विकास कार्यों में ठेकेदार के द्वारा मनमानी करते हुए मनकविहीन कार्य कराया जाता है। अध्यक्ष द्वारा नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी की नीति अपनाई जाती है जिसके चलते सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है। सरकारी धन का दुरूपयोग होने से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की गति धीमी पड़ गई है।अत्याधिक क्षतिग्रस्त व गढ्ढा युक्त सड़क को छोड़ कर बनी हुई रोड को फिर से बनाकर सरकारी धन का अध्यक्ष और ठेकेदार आपस में बंदर बाँट कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। सभासदों का समूह उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर अध्यक्ष और ठेकेदार के कारनामें की जाँच कराकर कड़ी कार्यवाही की मांग किए हैं।

More Stories
हरिद्वार15अगस्त26*हरिद्वार में श्रद्धा और देशभक्ति का संगम, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महोबा15अगस्त26*बुंदेलखंड सोलंवन डिफेंस एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सुल्तानपुर15अगस्त26*विकास खण्ड भदैया के ग्राम कुछमुछ में शहीद राम अनुज द्वार पर आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया