गाजीपुर29अगस्त25* युवती का गला काटकर युवक ने खुद का भी काटा गला, युवती की मौत-युवक गंभीर*
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवरीडीह गांव में शुक्रवार की दोपहर में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन की गला काट दिया इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। गंभीर रुप से घायल युवक-युवती को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गाजीपुर लाया गया। मेडिकल कालेज पहुंचने तक युवती की मौत हो गयी थी जिसका शव चिकित्सकों ने मर्चरी में रखवा दिया और गंभीर रुप से घायल युवक को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दुल्लहपुर ने बताया कि सुनील चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी दोहरीघाट 25 वर्ष जो अपने रिश्तेदारी देवरीडीह गांव में ज्यादे समय से रहता था, आज दोपहर में उसने अपने निकट रिश्तेदार को मधु पुत्री दुर्गविजय सिंह निवासी देवरीडीह का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला का लिया। गंभीर रुप से घायल दोनों को गाजीपुर मेडिकल कालेज भेजा गया जहां पर युवती की मौत हो गयी और युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अभी तहरीर नही मिला है, आवश्यक कार्रवाई हो रही है। अभी घटना का कारण नही पता चल सका है।

More Stories
अयोध्या14जून2026*चलता रहा आरा, सोता रहा तंत्र! रौजागांव में कट गए तीन प्रतिबंधित पेड़
हरदोई14जून26*जेएमडी एसोसिएट फर्म और यूपी राज्य भंडारण गृह (इटारा पिहानी डिपो) से जुड़ा विवाद अब एक बेहद नाटकीय मोड़ पर आ गया है*।
महोबा14जून26*आयुष्मान आरोग्य शिविर में 214मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य शिविर में वितरित किए आयुष्मान कार्ड