न्यूज़ फ्लैश अयोध्या
अयोध्या29अगस्त25*इफको एम.सी. का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया#*
*मिल्कीपुर हैरिग्टनगंज*जनपद के विकास खण्ड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति रजौरा पर आज इफको एम.सी. ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति, रजौरा की मदद से अपना 11वां स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर एक किसान संगोष्ठी का भी भब्य आयोजन किया गया।
साधन सहकारी समिति के सचिव अरुण कुमार पाण्डेय ने सभी किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था
जिसके फलस्वरूप काफी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय,समिति अध्यक्ष अजय सिंह और समिति के अन्य सदस्य,पवन उपाध्याय,बाबूराम,विकास चंद्र और आशीष कुमार उपस्थित रहे
इफको एम.डी. मनीष कुमार और इफको के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे
इफको एस.एफ.ए सतीश कुमार ने किसानों से इन प्रोडक्ट को अपनाने की सलाह दी साथ-साथ किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को गन्ने में इफको एम.सी. के उत्पादों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी,
जबकि मंडल अध्यक्ष ने इफको के उत्पादों को बहुत अच्छा बताया। इफको के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने इफको ए.एफ.सी.के. कीटनाशक दवाओं के बारे में किसानों को जानकारियां दी साथ-साथ उन्होंने धान में लगने वाले खरपतवार कीटपतंगों से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार की दवाओं की जानकारी दी और किसानों को सही कीमत पर सही दवाएँ खरीदने के लिए मार्गदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त, किसानों को इफ्को किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
वहीं कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के द्वारा “जय जवान जय किसान” के नारों के साथ हुआ।
*अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट*

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा