गाजियाबाद27अगस्त25*भैंस दिलाने के नाम पर किसान से सात लाख रुपये ठगे….*
गाज़ियाबाद*मोदीनगर। भोजपुर के गांव सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी किसान रविन्द्र कुमार से भैंस दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
सैदपुर हुसैनपुर डीलना निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एक साइट पर ऑनलाइन भैंस बिक्री के लिए देखी। रविन्द्र ने बीती 9 अगस्त को कॉल किया तो विक्रेता ने अपना नाम सोनू जाट निवासी राजस्थान बताया और अपना आधार कार्ड व पैन कार्ड भेजा। इसके बाद 6.95 लाख रुपये में भैंसों का सौदा हो गया। विक्रेता ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करने पर दो भैंस भेज दी जाएंगी। इसके बाद रविन्द्र ने रकम ट्रांसफर कर दी। कई दिन बाद भी जब भैंसें नहीं पहुंचीं तो रविन्द्र ने अपनी रकम वापस मांगी। पैसे मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

More Stories
रोहतास178*डेहरी के एनिकट टापू के पास योगा स्थल से मिला युवक का शव, शरीर पर लाल गमछा, आंखें खुलीं-जीभ बाहर | हत्या या कुछ और? FSL जांच में जुटी पुलिस*
मथुरा 18 जून 26* बालको की देखरेख एवं संरक्षण एवं महिलाओं का योन उत्पीड़न के संबंध में पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन*
बांदा18 जून 26*पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने फूंका बिगुल*