जम्मू कश्मीर27अगस्त25*11 लोगों की मौत, डोडा में बादल फटा, माता वैष्णो देवी मार्ग में लैंडस्लाइड, लेह-मनाली हाईवे धंसा
⛰️🌪️🌧️🌊💦💨 11 लोगों की मौत, डोडा में बादल फटा, माता वैष्णो देवी मार्ग में लैंडस्लाइड, लेह-मनाली हाईवे धंसा J-K से लेकर हिमाचल प्रदेश तक भारी बारिश से तबाही 🟡 जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और में बादल फटने से भारी तबाही मची है. जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिसमें करीब 15 मकान बह गए और तीन लोगों की मौत हो गई. प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की वजह से फिलहाल मोबाइल और फाइबर नेटवर्क ठप हो गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. उधर भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है क्योंकि इस रास्ते में अचनाक भूस्खलन हो गया. यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां हजारों श्रद्धालु हर रोज मां वैष्णो देवी के दरबार की ओर जाते हैं. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 14 लोग घायल हैं. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक तेज बारिश के बाद सबसे पहले हिमकोटि रूट बंद किया गया. IMD के अनुसार उधमपुर, सांबा, डोडा, जम्मू, कठुआ और किश्तवाड़ जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है ▪️
More Stories
मथुरा 5 नवम्बर 26*बी.एस.ए. कॉलेज शिक्षक संघ चुनाव: प्रोफेसर विद्योत्मा बनीं अध्यक्ष, डॉक्टर रजनीश चुने गए सचिव;
मथुरा 5 नवंबर 26 बरेली मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित कार के दुर्घटना होने पर तीन लोगों की मौत*
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर