*बिग ब्रेकिंग
रोहतास26अगस्त25*सासाराम: होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी शूट किया*
____________________________________
*रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*
___________________________________
सासाराम के कैलाश नगर के पास आरव बैंक्वेट हॉल के रूम में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी फिर खुद को मारी गोली मौके पर मौत
सासाराम में एक बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना एक गेस्ट हाउस में घटना घटी है। घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती सासाराम के दलेलगंज की रहने वाली है। जबकि मृतक युवक विश्रामपुर निवासी जैक्की कुमार उर्फ लड्डू बताया जाता है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। किसी विवाद में युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को उसने शूट कर लिया।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*