April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर26अगस्त25*बिल्हौर विधानसभा के समाजवादी पार्टी कार्यालय मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

कानपुर नगर26अगस्त25*बिल्हौर विधानसभा के समाजवादी पार्टी कार्यालय मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

कानपुर नगर26अगस्त25*बिल्हौर विधानसभा के समाजवादी पार्टी कार्यालय मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया।

कानपुर नगर से नूर आलम की खास खबर यूपीआजतक

कानपुर नगर*आज बिल्हौर विधानसभा के समाजवादी पार्टी कार्यालय मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया मासिक बैठक मे समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव जी राष्ट्रीय सचिव अपर्णा दीदी बतौर मुख्य अतिथि रही और विधानसभा प्रत्याशी श्री मती रचना सिंह व विधानसभा अध्यक्ष श्री विनय यादव जी की अध्यक्षता मे हुई आज मासिक बैठक मे पिछड़ा दलितों के मशीहा बिहार के मुख्यमंत्री बीपी मंडल जी जयंती मनाई बैठक मे मुख्य अतिथि नितेंद्र यादव जी ने बीपी मण्डल को याद करते हुए कहा कि मंडल जी पिछड़ा दलितों के हितैषी थे बीपी मण्डल जी के पद चिन्हो पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पीडीए का नारा दिया और पीडीए समाज के समाजवादी पार्टी सदैव हितैषी रही है वही राष्ट्रीय सचिव श्री मती अपर्णा जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार मे किसान नौजवान महिलाए बुजुर्ग सभी परेशान है नौजवानों को भाजपा सरकार ने नौकरी देने का वादा किया था लेकिन भाजपा बाले आजतक कोई भी भर्ती को पूरा नहीं कर पा रहे है आज अभ्यर्थी अपना हक़ मांगने पर पुलिस की लाठी खा रहे है इसलिए ये जरुरी हो गया है भाजपा सरकार को उखाड़ फेको और 2027 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जिससे लोगो को रोजगार मिल सके वही बिल्हौर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्री मती रचना सिंह गौतम ने मासिक बैठक मे आये हुए सभी पदाधिकारियों, बूथ सेक्टर अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता बंधुओ का आभार व्यक्त किया सपा नेत्री ने कहा कि आज मौसम ख़राब होने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या मे आये हुए सभी लोगो को हृदय से धन्यवाद किया वही सपा नेत्री ने कहा कि आज किसानों को यूरिया डीएपी खाद की जरुरत पड़ने पर सरकार किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है ऐसे मे सपा नेत्री ने कहा कि किसानों का आरोप है कि खाद की कालाबाजारी हो रही जिससे किसानों को खाद की किल्ल्त से जूझना पड़ रहा है वही सपा नेत्री ने कार्यालय से पैदल चलकर तहसील परिसर मे किसानों को हो रही खाद की परेशानी को लेकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय को सौपा और जल्द से जल्द खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाकर किसानों को खाद मुहैया कराने की मांग की ऐसा ना होने पर किसानों के हित मे बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Taza Khabar