*हत्यारोपित गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली उपनिरीक्षक अरविंद तरार ने हमरहियो के साथ, अनंतराम टोल प्लाजा के पास, भागने की फिराक में खड़े दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बीते 20 नवंबर को क्षेत्र के गणेश का पुरवा निवासी सत्यप्रकाश उर्फ बड़ेलला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन मंजू देवी ने अपने सगे बड़े भाई जयप्रकाश व गांव के ही दो अन्य लोगों नरेश पुत्र मेवालाल व मनोज पुत्र रामलखन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के आरोपित भाई जयप्रकाश को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। वहीं अन्य दो आरोपितों के लिए दबिश दी जा रही थी। दोनों आरोपितों, नरेश व मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें