बहादराबाद 24अगस्त 25*भारतीय किसान यूनियन नैन का टिकैत गुट को बहादराबाद टोल पर किसानों को समर्थन
हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर चल रहे किसान आंदोलन को आज बड़ा सहारा मिला, जब भारतीय किसान यूनियन (नैन) के पदाधिकारियों उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राजपूत बंगाल प्रभारी कालूराम जयपुरिया झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला शर्मा अन्य कई किसानो ने मौके पर पहुँचकर किसान यूनियन (टिकैत) के आंदोलनरत किसानों को खुला समर्थन दिया।
बीकेयू नैन के नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत हर किसान संगठन के साथ उनका संगठन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने टोल प्लाज़ा पर मौजूद किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा और सरकार तक किसानों की मांगें मज़बूती से पहुँचाई जाएँगी।
किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दोनों संगठनों के नेताओं ने संयुक्त रूप से किसानों की एकजुटता पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसान हितों के लिए कोई भी लड़ाई अकेली नहीं लड़ी जाएगी।

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान