🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
लखनऊ21अगस्त25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 अगस्त 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 12:46 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 24:09 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* वणिज – 12:46 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* व्यतीपात – 16:14 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:55
*🌙चन्द्रोदय-* 28:41
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 14:01 से 15:39
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 भाद्रपद बदी त्रयोदशी 12:46 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , व्यतीपात पुण्यम् , बृहस्पति पूजन , अघोरा चतुर्दशी व्रत , गुरुपुष्यामृत योग 06:23 से 15:08 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग / गुरुपुष्ययोग सूर्योदय से 24:09 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:46 से 24:21 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:09 से , बुध आश्लेषा नक्षत्र में 28:21 पर , श्री कैलाश यात्रा प्रारम्भ (दो दिन) , पर्युषण पर्व (पंचमी पक्ष , जैन) “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती , श्री पेमा खांडू जन्म दिवस , उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस , श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस , श्री कल्याण सिंह स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस व आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि देने का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्दशी 11:58 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्राद्धादि की पितृकार्ये पिठोरी अमावस्या।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अबुद्धिमाश्रितानां तु*
*क्षन्तव्यमपराधिनाम् ।*
*कृत्यं सदा न पाण्डित्यं*
*सुलभं पुरुषेण वै ॥*
*भावार्थ👉*
_अनजाने में जिन्होंने अपराध किया हो उनका अपराध क्षमा किया जाना चाहिए, क्योंकि हर मौके या स्थान पर समझदारी मनुष्य का साथ दे जाए ऐसा हो नहीं पाता है । भूल हो जाना असामान्य नहीं, अतः भूलवश हो गये अनुचित कार्य को क्षम्य माना जाना चाहिए।_
🌹
*21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1703 – एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।
1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
1808 – वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।
1810 – फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।
1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1878 – अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।
1911 – लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
*ये पंचांग डायरेक्ट प्राप्त करें👇*
*Whatsapp*
https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/25967
*Telegram*
https://t.me/sikshahsamajharyana
1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
1957 – सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
1959 – हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2009 – विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2019 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्ट्रीय पहल ‘निष्ठा’ का शुभारंभ किया।
2019 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।
2019 – बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9 वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई।
2020 – खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया ।
2021 – तालिबान का अफगानिस्तान में पहला फतवा जारी , लड़के – लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक लगाई।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में KPIT – CSIR द्वारा विकसित भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस का शुभारंभ किया।
2022 – महिला पुलिस का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन शिमला में शुरू हुआ।
2022 – हरियाणा (हिसार के भगाना गांव) की अंतिम पंघाल अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं।
2023 – भारत ने इंडोनेशिया के सेमारंग में आयोजित आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की 20वीं बैठक में भाग लिया।
2023 – मालाबार अभ्यास का 27वां संस्करण सिडनी के पास ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर संपन्न हुआ।
2023 – स्वामित्व योजना के तहत अधिकारों के रिकॉर्ड की बैंकिंग संबंधी योग्यता पर गोलमेज चर्चा आयोजित की गई।
2023- निनटेंडो के वीडियो गेम में मारियो की आवाज़ देने वाले चार्ल्स मार्टिनेट 27 साल बाद सेवानिवृत्त हुए।
2023 – भारत और समोआ के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श की बैठक आपिया में आयोजित हुई।
2024 – PM मोदी ने पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
2024 – आंध्रप्रदेश की फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 18 की मौत हुई व 36 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
*21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1871 – गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
1912 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1915 – इस्मत चुग़ताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात।
1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1931 – प्राध्यापक विजयशंकर व्यास एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया।
1934 – सुधाकरराव नाईक – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1949 – अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम (अहमद पटेल) राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य।
1953 – शैलेश नायक एक भारतीय वैज्ञानिक।
1961 – कृष्ण कन्हाई – एक भारतीय कलाकार और चित्रकार।
1978 – भूमिका चावला – भारतीय अभिनेत्री।
1979 – पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
1986 – दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट (आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता) का जमैका में जन्म हुआ।
*21 अगस्त को हुए निधन👉*
1931 – पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।
1948 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1978 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।
1981 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
1983 – फिलीपीन्स के विपक्षी नेता बेनिग्नो अक्कीनो की हत्या हुई।
1995 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर – खगोल भौतिक शास्त्री।
2004 – सच्चिदानंद राउतराय एक उड़िया साहित्यकार।
2006 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
2007 – क़ुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 की उम्र में निधन हुआ।
2021 – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी का निधन हुआ।
2022 – पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के बचपन के कोच सतपाल कृष्णन का निधन हुआ।
2023 – दुनिया के सबसे उम्रदराज हाथियों में से एक बिजुली प्रसाद की 89 वर्ष की अनुमानित आयु में एक भारतीय चाय बागान में मृत्यु हुई।
*21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती।
🔅 श्री पेमा खांडू जन्म दिवस।
🔅 उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।
🔅 श्री कल्याण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस।
🔅 आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि देने का अंतरराष्ट्रीय दिवस ( International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*