खेरवाडा,10 दिसम्बर*विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने अधिकारियाें से कहा कि सरकार की मंशा ,गरीबाें की मदद करना है,उसके अनुसार कार्य करे ।
डाँ परमार शुक्रवार काे उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत भाखडा में आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से बाेल रहे थे ।उन्हाेने कहा कि जिन काश्तकाराें का 2005 से पूर्व वन भूमि पर अपना कब्जा है,अनुसूचित जन जाति के काश्तकाराें,तथा अन्य परम्परागत काश्तकार है,उनके भी वनधिकार के पट्टाें के लिए आवेदन लेकर पट्टे देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये । उन्हाेने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए गरीब लाेगाें की सहायता करे । शिविर में ग्रामीणाें की मांग पर उपखण्ड अधिकारी काे निर्देश दिये की कानपुर व नवाघरा के डीलर भाखरा पंचायत मुख्यालय पर राशन लाकर वितरण करवाये । डाँ परमार ने ग्रामीणाें से आग्रह किया की विद्यालय भवन के लिए भूमि उपल्बध करवाये ।
शिविर में डाँ परमार 19 पेन्शन पीपीओ,35 जाेब कार्ड,8 आवास स्वीकृति पत्र,12 फसल बीमा प्रमाण पत्र,10 जन्म प्रमाण पत्र,एक मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये । वनधिकार पट्टाें के लिए 126 फाईले प्राप्त हुई । राजस्व विभाग के 69 शुद्धीकरण,17 रास्ता के प्रस्ताव,एक बटवारा,92 नामान्तरकरण,103 जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र,2 आबादी विस्तार,दाे राजकीय आवंटन किये गये । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति सदस्य थावरसिंह चाैहान थै ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच मंजु देवी डाेडा, शंभुसिंह गरासिया सरपंच भीलान बराेठी, पंचायत समिति सदस्य दामाेदर लाल भणात ,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य,लक्ष्मण सिंह,रमेश डाेडा,शंभुसिंह,फतेसिंह,कालुराम डामाेर ,शंकरलाल डामाेर,तहसीलदार घनश्याम,विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,रामलाल मेघवाल,कालुराम,जवानसिंह राठाैड,गिरिश, डाेडा,पन्नेसिंह,कन्हैयालाल सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*