February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशांबी20अगस्त25*बेकसूर युवक पर पुलिस का कहर मार पीटकर युवक को पकड़कर ले गई चौकी पुलिस*

कौशांबी20अगस्त25*बेकसूर युवक पर पुलिस का कहर मार पीटकर युवक को पकड़कर ले गई चौकी पुलिस*

कौशांबी20अगस्त25*बेकसूर युवक पर पुलिस का कहर मार पीटकर युवक को पकड़कर ले गई चौकी पुलिस*

*भैंस और सूअर चोरी का खुलासा न करने वाली चौकी पुलिस का पीड़ित परिवार पर पुलिसिया अत्याचार*

*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भरवारी के सिपाहियों के आतंक ने फिर एक बार खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है युवक को पुलिस मारपीट कर पकड़ ले गई जब महिलाएं जानकारी करने पुलिस चौकी पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई है महिलाओं ने और भी तमाम गम्भीर आरोप चौकी पुलिस पर लगाए हैं पीड़ित परिवार की पूर्व में भैंस चोरी और सूअर चोरी हुई थी पुलिस उसका खुलासा नहीं कर सकी और पीड़ित परिवार पर अत्याचार शुरू कर दिया है

कोखराज थाना अंतर्गत कस्बा भरवारी नगर पालिका परिषद के गौशाला निवासी गुंजन पुत्र स्व कल्लू पूर्व चेयरमैन के खेत में काम कर रहा था तभी पुलिस चौकी भरवारी मेहता रोड मोहल्ले के बीट के दो सिपाही मौक़े पर पहुंचे और खेत में कार्य कर रहे बेकसूर युवक गुंजन को बिना कुछ बताए पकड़कर बेरहमी से मारते पीटते घसीटते हुए पुलिस चौकी ले आए जब इसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तब उसको भी मारा पीटा तथा उसकी साड़ी खोलने का प्रयास किया उसके शरीर पर भी हाथ लगाने का प्रयास किया इतना ही नहीं जब गौशाला मोहल्ले की काफी महिलाएं पुलिस चौकी गई तब वहां पर भी महिलाओं से अभद्रता की गई जब महिलाओं से पूछा गया कि ऐसा पुलिस ने क्यों किया तब बताया कि एक बैटरी चोरी हुई है जिसके चलते मेरे पति गुंजन को पकड़कर मारते पीटते हुए पुलिस ले गई है वहीं उक्त महिलाओं ने बताया कि हम लोगों की कुछ सूअर को कार सवार बदमाशों ने कार में पकड़ कर ले गए भैंस चोरी हो गई जिसकी लिखित तहरीर पुलिस चौकी में दी गई उस चोरी की घटना का खुलासा तो पुलिस नहीं कर सकी और कल रात्रि में खेत में पानी लगा रहे बेकसूर युवक गुंजन को बेरहमी से पीटते हुए पकड़कर पुलिस चौकी ले गए जिसका विरोध उसकी पत्नी द्वारा करने पर उसको भी मारा पीटा साथ ही उसकी साड़ी भी खोलने का प्रयास किया गया आज उक्त मोहल्ले की सभी महिलाएं पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर उक्त बीट के सिपाहियों पर सख्त कार्यवाही करने की माँग करने जाएगी उसके बाद प्रयागराज डी आई जी से मिलकर शिकायत कर कठोर कार्यवाही करने की माँग करेगी l

Taza Khabar