February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सुल्तानपुर20अगस्त25*बल्दीराय रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार बेलगाम, रजिस्ट्रार बीना झाँ के संरक्षण में बिचौलियों का राज*

सुल्तानपुर20अगस्त25*बल्दीराय रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार बेलगाम, रजिस्ट्रार बीना झाँ के संरक्षण में बिचौलियों का राज*

सुल्तानपुर20अगस्त25*बल्दीराय रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार बेलगाम, रजिस्ट्रार बीना झाँ के संरक्षण में बिचौलियों का राज*

*बल्दीराय/सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर जिले का बल्दीराय रजिस्ट्री ऑफिस आज भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा गढ़ बन चुका है। यहां पर कानून और नियमों की कोई अहमियत नहीं, बल्कि बिचौलियों और रिश्वतखोरी का राज खुलेआम चल रहा है।
रजिस्ट्रार बीना झाँ के संरक्षण में कार्यालय में दर्जनों प्राइवेट कर्मचारियों को अवैध रूप से रखा गया है। जबकि हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि सरकारी कार्यालयों में निजी व्यक्ति किसी भी तरह का काम नहीं करेंगे। इसके बावजूद आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का खेल जारी है।
*रजिस्ट्री ऑफिस से सी सी कैमरा गायब,क्योंकि कैमरा खोलता है भ्रष्टाचार का पोल*
रजिस्ट्री कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए, ताकि भ्रष्टाचार की परतें बाहर न आ सकें। आम नागरिक जब सीधी रजिस्ट्री कराने पहुंचते हैं तो उन्हें घंटों दौड़ाया जाता है, वहीं बिचौलियों के ज़रिए आने वाले लोगों का काम मिनटों में निपटा दिया जाता है। रिश्वत और दलाली का ऐसा संगठित तंत्र बना दिया गया है, जिसमें बिना जेब ढीली किए कोई भी काम होना नामुमकिन है।
*जनता हलाकान,रजिस्ट्रार मस्त,बीना झाँ पर हाईकोर्ट का आदेश बेअसर*
जनता का आरोप है कि भूमाफिया और बिचौलियों की सीधी पहुँच रजिस्ट्रार तक है। यही वजह है कि यहां आम आदमी की आवाज़ दबा दी जाती है और हाईकोर्ट के आदेश को भी नजरअंदाज़ कर दिया जाता है।
अब सवाल यह है कि जब न्यायालय के आदेशों को ही ठेंगा दिखाया जा रहा है, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा? यदि शासन-प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नही की तो बल्दीराय रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार और दलाली का यह खेल और ज्यादा बेलगाम हो जाएगा। जो आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन रही है।