वाराणसी19अगस्त25*गजब:25 साल की शादी तोड़ महिला ने प्रेमी से की शादी, पति ने पहले की जासूसी,फिर कराई शादी*
वाराणसी।उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां बीरभानपुर मोहन सराय में मंदिर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराई।मंदिर में विधि- विधान से पति ने शादी कराई।इतना ही नहीं मंदिर की ओर से शादी का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया।यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मीरजापुर के अहिरौरा के अरविंद कुमार पटेल और चंदौली के दुल्हीपुर की रीना देवी की शादी 25 साल पहले हुई थी।दोनों के दो बच्चे भी हैं।एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 साल का है।कुछ समय से दोनों में अनबन चल रही थी, जिससे रीना चंदौली के हमीदपुर में किराए के मकान में रह रही थी।इस दौरान अरविंद को रीना पर शक हुआ तो उसने उसकी जासूसी शुरू की।अरविंद को पता चला कि रीना का 50 वर्षीय सियाराम यादव के साथ प्रेम संबंध है।अरविंद ने रीना और सियाराम को एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अरविंद ने अपने परिजनों और साथियों को बुलाया और दोनों की शादी कराने का फैसला किया।
मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो दोनों पक्षों को चौकी ले जाया गया।वहां दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और वाराणसी के मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया गया। मंदिर में अरविंद और सियाराम के परिजनों की मौजूदगी में पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ शादी संपन्न कराई। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूर दान की रस्म पूरी की।
रीना का कहना है कि वह 20 साल से सियाराम को जानती है। वहीं सियाराम ने कहा कि रीना के मकान में ही दुकान खोली थी। तभी से उनके घर आना-जाना था। रीना के पति अरविंद ने कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों की शादी करा दी।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप