March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई19अगस्त25* बाढ़ से परिवार बेघरः सलमा ने सीएम समेत 8 अधिकारियों को लिखा पत्र, घर और आर्थिक मदद की मांग

मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक ✍️

हरदोई के पुण्डरवा किला पिहानी में रहने वाली सलमा ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मदद की गुहार लगाई है। सलमा ने मुख्यमंत्री समेत 8 अधिकारियों को पत्र लिखा है।

सलमा ने बताया कि 5 अगस्त 2025 को तेज बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में उनका कच्चा मकान डूब गया। इस हादसे में घर में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया। सलमा के परिवार में उनके 47 वर्षीय पति सालिस, 75 वर्षीय मौसी रानिया और चार बच्चे हैं।

सलमा ने अपनी शिकायत ग्राम प्रधान, थाना अध्यक्ष पिहानी, वीडीओ पिहानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरदोई, जिलाधिकारी हरदोई, मुख्यमंत्री कार्यालय, उपजिलाधिकारी शाहाबाद और उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग को भेजी है।

पत्र में सलमा ने शासन से घर बनवाने और आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मदद से वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकेंगी। शिकायत के साथ उन्होंने अपने आधार कार्ड और क्षतिग्रस्त मकान की तस्वीरें भी संलग्न की हैं।

Taza Khabar