भोपाल16अगस्त25*मध्यप्रदेश कांग्रेस ने खड़ा किया बेहतरीन संगठन, दिग्गजों को सौंपी जिलों की कमान*
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल रहा है। कांग्रेस ने इस बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जिस पारदर्शिता और रणनीति का परिचय दिया है, वह पार्टी की परंपरा में पहले कभी देखने को नहीं मिला। अब हर जिले में कांग्रेस एक मज़बूत, अनुभवी और अनुशासित संगठन के साथ मैदान में उतर रही है।
*दिग्गजों को जिलों की कमान*
▪️ कांग्रेस ने इस बार ऐसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं को जिलों की ज़िम्मेदारी सौंपी है जिनका प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में विशेष स्थान है।
• पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह
• पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रियव्रत सिंह
• पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओमकार मरकाम
• एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े
• युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी
• विधायक एवं पूर्व महापौर प्रत्याशी महेश परमार
• युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी
*इन दिग्गजों की नियुक्ति ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेस अब हर विधानसभा और हर जिले को फतह करने की ठान चुकी है।*
*वरिष्ठ नेताओं का समर्थन और राहुल गांधी की निर्णायक भूमिका*
▪️ इस बार जिला अध्यक्षों के चयन में प्रदेश स्तरीय हस्तक्षेप न के बराबर रहा।
▪️ वरिष्ठ नेताओं ने पूरा भरोसा राहुल गांधी पर जताया और उनके नेतृत्व में ही पूरी सूची निर्विवाद और निर्विरोध जारी हुई।
▪️ यह पहली बार हुआ है जब 71 जिला अध्यक्षों की सूची बिना किसी गुटबाज़ी और खेमेबाज़ी के सामने आई।
*जीतू–उमंग की जोड़ी ने तोड़े बीजेपी के षड्यंत्र*
▪️ बीजेपी ने बार-बार जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के बीच विवाद बताने की कोशिश की।
▪️ लेकिन दोनों नेताओं की समझदारी और परिपक्वता ने हर षड्यंत्र को फेल कर दिया।
▪️ इन दोनों ने एआईसीसी को संगठनात्मक नियुक्तियों की छूट दी और खुद सरकार के खिलाफ ज़मीनी लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।
*बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती*
▪️ कांग्रेस के नये जिला अध्यक्षों से मुकाबला बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा।
▪️ सत्ता के अहंकार में डूबी बीजेपी के संगठन के सामने कांग्रेस का वैचारिक, अनुशासित और अनुभवी संगठन अब बड़ी लकीर खींच रहा है।
▪️ राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अब हर वोट और हर सीट पर नज़र रखेगी।
*कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान अब सपनों से निकलकर हक़ीक़त बन चुका है।*
▪️ गुटों में बंटी कांग्रेस अब योग्यता, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर संगठित हो चुकी है।
▪️ बीजेपी के लिए अब हालात करो या मरो के नहीं, बल्कि “मरो ही मरो” के बन चुके हैं।

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU