November 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या11अगस्त25*शहीदों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता : रामचंद्र यादव

अयोध्या11अगस्त25*शहीदों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता : रामचंद्र यादव

अब्दुल जब्बार

अयोध्या11अगस्त25*शहीदों के बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता : रामचंद्र यादव

भाजपाइयों ने विधायक की अगुवाई में रूदौली-मवई में निकाली तिरंगा यात्रा

भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को रूदौली नगर,शुजागंज व मवई में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।यात्रा का प्रारंभ मवई ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पार्क से हुआ। यहां राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति के नारे लगाए गए। यात्रा मवई गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, भाजपा मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा,संतोष यादव,कुलदीप मौर्या,शिव गोविंद पांडे,मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा मौजूद रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत बजते रहे। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। स्थानीय नागरिकों ने कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने शहीद स्मारक की सफाई की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर पार्क पहुंचने पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान से ही हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सदा उनके ऋणी रहेंगे।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।
ब्लॉक प्रमुख तिवारी ने बताया कि भाजपा हर मंडल स्तर पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करना और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराना है।कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।इस अवसर पर गन्ना समिति गनौली के अध्यक्ष निर्मल शर्मा, मवई मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, तेज तिवारी, राजेश शर्मा, सुनील मिश्रा,उमाशंकर वर्मा, कुलदीप मौर्य, अंजनी साहू, श्याम जी कौशल, अखिलेश रावत,माधुरी सिंह,नगर अध्यक्ष राम राज लोधी, पूर्व नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता, रामनेवाल लोधी जिला पंचायत सदस्य, लालचंद्र लोधी सभासद महेश कश्यप सभासद कुलदीप सोनकर,पंकज शर्मा, गुफरान अहमद,फैसल, ज्ञानचंद्र मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Taza Khabar