August 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ5अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचार

लखनऊ5अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचार

लखनऊ5अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दैनिक पंचांग राशिफल एवं सुबह समाचार
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 अगस्त 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 13:14 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 11:23 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* विष्टि – 13:14 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* एन्द्र – 07:24 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:44
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 16:18
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 11:23 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:48 से 17:28
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉श्रावण सुदी एकादशी 13:14 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , भौम व्रत , श्री श्यामबाबा जागरण , वरद् लक्ष्मी व्रत , मंगलागौरी पूजा , मनसा पूजा , गौरी दुर्गा पूजा , संकटमोचन में हनुमत दर्शन , श्री दुर्गाजी की यात्रा एवं दर्शन काशी में , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , झूलन यात्रा प्रारम्भ (पूर्वाह्न में) , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:23 तक , विघ्नकारक भद्रा 13:13 तक , श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती) , श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती , श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस , श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस , श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस व श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी द्वादशी 14:10 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पवित्रा बारस , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री दामोदर द्वादशी , प्रदोष व्रत , वैधृति पुण्यम्।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अधमाः धनमिच्छन्ति*
*धनं मानं च मध्यमाः ।*
*उत्तमाः मानमिच्छन्ति*
*मानो हि महतां धनम् ।।*
*भावार्थ👉*
_निम्न कोटि के लोगों को सिर्फ धन की इच्छा रहती है, ऐसे लोगो को सम्मान से मतलब नहीं होता । एक मध्यम कोटि का व्यक्ति धन और सम्मान दोनों की इच्छा करता है वहीं एक उच्च कोटि के व्यक्ति के लिए सम्मान ही मायने रखता है । सम्मान धन से अधिक मूल्यवान है।_
🌹

*5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।
1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।
1775 – पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया।
1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
1852 – तलिंगित भारतीयों ने फोर्ट सेलकर्क, युकोन क्षेत्र को नष्ट किया।
1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया।
1884 – स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए के द्वीप पर राखी गयी।
1886 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।
1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
1891 – अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व की पहला ट्रैवेलर्स चेक जारी किया।
1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 – अमेरिका और र्जमनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहले अमेरिकी बने।
1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1945 – अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था।
1962 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1963 – रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1966 – कैसर्स पैलेस होटल और कैसीनो लास वेगास में खुला।
1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपण किया गया।
2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
2016 – ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।
2019 – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की , राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष , लोकसभा में भी पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक।
2019 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में SSAM (Space Situational Awareness Control Centre) की आधारशिला रखी।
2019 – लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 पारित किया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखी।
2020 – भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्‍पनी को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट से मुलाकात की।
2022 – चीन ने नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में अमरीका के साथ सहयोग रोकने की घोषणा की।
2022 – भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान में उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा साझाकरण और सहयोग पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट से 8 लोगों की मौत हुई , IS ने ली जिम्मेदारी।
2023 – उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे धंसा , उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत, 17 लापता हुए।
2023 – दिल्ली-NCR में 5.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अन्य कई राज्यों में भी झटके महसूस हुए , अफ़गानिस्तान में था केंद्र।
2023 – चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ।
2023 – पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई।
2024 – बांग्लादेश में भीषण हिंसा-आगजनी के बीच PM शेख हसीना ने इस्तीफा दिया।

*5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ।
1852 – आचार्य प्यारे मोहन – उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी।
1890 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी ।
1901 – द्वारका प्रसाद मिश्रा – भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1907 – बी. जी. रेड्डी – मद्रास विधान सभा के सदस्य जो सन 1967 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने।
1915 – शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि ।
1923 – जॉर्ज गिल्बर्ट स्वेल – प्रोफेसर, भारतीय राजनेता, कई देशों के राजदूत, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और मेघालय के शिलांग से सदस्य थे ।
1929 – अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे (कन्फर्म नहीं)।
1930 – नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
1936 – सुरेश मेहता 1995 से 1996 के मध्य गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके।
1947- वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1950 – नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम जैसी संस्था के संस्थापक व राजनीतिज्ञ महेंद्र कर्मा का जन्म हुआ।
1969 – भारतीय क्रिकेट के महान तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ।
1974 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
1980 – वत्सल सेठ महाराष्ट्र से बॉलीवुड अभिनेता।
1987 – भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
2001 – अंशु मलिक – एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।

*5 अगस्त को हुए निधन👉*

1950 – गोपीनाथ बोरदोलोई – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1998 – टोडर ज़िकोव – बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1998 – केशब चंद्र गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2000 – लाला अमरनाथ – भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे।
2014 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।
2019 – वयोवृद्ध गुजराती पत्रकार, लेखक और स्तंभकार कांति भट्ट का निधन।
2019 – नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन।
2020 – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हुआ।
2020 – दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2021 – दो बार ओलंपियन और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे शंकर सुब्रमण्यम नारायण (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी काउबॉय गायक, योडलर, गीतकार , अभिनेता और फिल्म स्टंटमैन (रसेल) “रस्टी” रिचर्ड्स (89) का निधन हुआ।
2024 – रूसी नाविक व्याचेस्लाव इवानोव (86) का निधन हुआ।
2024 – ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल मैनेजर और मिडफ़ील्डर एडिलियो (68) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।

*5 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती)।
🔅 श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती।
🔅 श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस।
🔅 श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस।
🔅 श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस।
🔅 श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*आज का राशिफल*
*05 अगस्त 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

. *जय श्री राम*

*मंगलवार, 05 अगस्त 2025 के मुख्य सामाचार*

🔸डोनाल्ड ट्रंप की भारत को बड़ी धमकी, बोले- ‘रूसी तेल से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’

🔸ट्रंप की धमकी पर भारत का पलटवार – आलोचना करने वाले खुद कर रहे हैं रूस से कारोबार

🔸कुछ देशों का ही बोलबाला न रहे… ट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर की दो टूक

🔸सेना के लोगों के लिए कुछ तो सम्मान रखो, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकारा

🔸झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, बेटे हेमंत बोले- दिशोम गुरुजी छोड़कर चले गए

🔸उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वैक्सीन वैज्ञानिक की सजा पर रोक लगाई:कहा- देशहित में इनका बाहर रहना जरूरी; पत्नी की आत्महत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे

🔸कुलगाम में लगातार चौथे दिन एनकाउंटर जारी:अब तक 2 आतंकी ढेर, 4 जवान घायल; रुद्र हेलीकॉप्टर-ड्रोन से आतंकियों की तलाश की जा रही

🔸’कोई सच्चा भारतीय तो ऐसा नहीं कहेगा’, सुप्रीम कोर्ट ने चीन पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को फटकारा

🔸’तमिलनाडु में हिंदू भावनाओं का अपमान फैशनेबल…’, कमल हासन के सनातन विरोधी बयान पर बिफरी भाजपा

🔸’Tariff के जरिए विकासशील देशों पर ‘अतिक्रमण’ कर रहा अमेरिका’, रूस ने की ट्रंप की नीतियों की आलोचना

🔸लाल किला परिसर में जबरन दाखिल होने के कोशिश कर रहे 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सभी आरोपी अवैध प्रवासी

🔸India-Philippines: आज पीएम मोदी से मिलेंगे फिलीपीन के राष्ट्रपति; हैदाराबाद हाउस में होगी द्विपक्षीय वर्ता

🔸अनुच्छेद 370 हटने की छठी वर्षगांठ आज: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

🔸आपरेशन माहादेव में मारे गए तीनो आतंकी निकले पाकिस्तानी, बायोमेट्रिक्स और दस्तावेजों से पुष्टि

🔸आदिवासी और वंचितों को सशक्त बनाने का जुनून था शिबू सोरेन को : मोदी

🔸Parliament Monsoon Session: बिहार में SIR के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

🔸पाकिस्तान को 88 घंटे के भीतर संघर्ष विराम की मांग करनी पड़ी : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

🔸Russia US Standoff: डोनाल्ड ट्रंप को रूसी सांसद ने दिया जवाब, हमारे पास आपसे ज्यादा न्यूक्लियर सबमरीन

🔹लंदन में चमत्कार: सिराज और कृष्णा ने इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत, भारत ने 6 रन से जीता मैच, सीरीज ड्रॉ
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

Taza Khabar