पंजाब07दिसम्बर*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने पिता पुत्र को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया
अबोहर, 07 दिसंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मुकदमा नं. 97, 30.06.2020 के आरोपी पवन कुमार पुत्र रामचंद्र, रामचंद्र पुत्र वरियामराम वासी सप्पांवाली को धारा 326 के तहत मारपीट करने के आरोप में काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों पिता-पुत्र को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। गौर है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने क्रॉस मामले में धारा 307, 34 आईपीसी के तहत दूसरी पार्टी के खिलाफ इरादा कत्ल के आरोप में मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच अभी थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह कर रहे हैं।
फोटो 1: आरोपी पिता-पुत्र व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
कानपुर नगर 19 नवम्बर 26*कानपुर में आज वीवीआईपी दौरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रहेंगे शहर में।
लखनऊ 19 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*